सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

के नगर पंचायत के 17 पंचायत में जगनी,काझा एवं बिठनौली पंचायत को छोड़कर कल होगी पैक्स का चुनाव।




ब्यूरो/ पूर्णिया/पूर्णिया जिले के केनगर प्रखंड में पैक्स चुनाव के लिये दुसरे चरण में केनगर प्रखंड के 17 पंचायत में जगनी,काझा और बिठनौली पश्चिम पंचायत के पैक्स को छोड़कर 14 पैक्स तथा नगर पंचायत चम्पानगर के एक कोहवारा पैक्स सहित कुल 15 पंचायत के पैक्स में 27 नवम्बर 2024 को चुनाव कराया जायेगा। इसके लिये केनगर प्रखंड से 26 नवम्बर को प्रथम, द्वितीय और तृतीय कुल 1 सौ 80 मतदान कर्मियों को 60 पीठासीन पदाधिकारी के साथ 1 सौ 20 मतपेटी और बैलेट पेपर एवं वोटर लिस्ट समेत अन्य चुनाव सामग्री देकर कुल 60 आबंटित बूथों के लिये रवाना कर दिया गया है। पैक्स चुनाव की सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गयी है। सभी बूथों पर सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था की गयी है। बूथों पर बेसिक सुविधाओं को उपलब्ध कराया गया है ताकि मतदान कर्मियों से लेकर मतदाताओं को कोई दिक्कत न हो। सुबह 7 से संध्या 4.30 बजे तक मतदान कराया जाएगा। बूथों पर पर्याप्त पुलिस बल की भी तैनाती की गयी है। उक्त जानकारी प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ आशीष कुमार ने दी। बताया की होने वाले पैक्स चुनाव में कुल-36 हजार 6 सौ 94 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।उन्होंने बताया की किसी भी समस्या के समाधान को लेकर केनगर प्रखंड मुख्यालय में कंट्रोल रूम बनाया गया है तथा सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।  

टिप्पणियाँ