ब्यूरो/पूर्णिया/जिले के केनगर थाना क्षेत्र में रविवार की शाम केनगर थाना पुलिस ने संध्या गश्ती के दौरान गोकुलपुर पंचायत के चेथरिया पीर नहर के पास एवं बिठनौली पश्चिम पंचायत के बनिया पट्टी चौक के पास एन एच 107 पूर्णिया सहरसा मुख्य पथ पर दो देशी चुलाई शराब धंधेबाज को देशी चुलाई शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष नवदीप कुमार गुप्ता ने बताया की गिरफ्तार व्यक्ति केनगर थाना क्षेत्र के विनोबा नगर टोला निवासी गंगा मूर्मू का 45 वर्षीय पुत्र बाबूलाल मूर्मू एवं बनिया पट्टी गाँव के स्व0 भूदेव स्वर्णकार का 42 वर्षीय पुत्र ललन स्वर्णकार है। बताया की बाबूलाल मूर्मू से 6 लीटर देशी चुलाई शराब और ललन स्वर्णकार से 2 लीटर देशी चुलाई शराब समेत कुल 8 लीटर देशी चुलाई शराब बरामद कर लिया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया की आवश्यक कार्रवाई करने के बाद सोमवार को दोनों शराब तस्कर को जेल भेज दिया गया।
rashtriyatahalka is a hindi news website. read the all types news like corruption, political, sports, health, government plans, entertainment etc. website URL - rashtriyatahalk राष्ट्रीय तहलका
टिप्पणियाँ