ब्यूरो/पूर्णिया/जिले के के नगर थाना क्षेत्र में 4 अक्टूबर की शाम करीब 8:00 बजे के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत गोकुलपुर बड़ी नहर के समीप पूर्णिया सहरसा न 107 पर अज्ञात वाहन की ठोकर से घायल हुए समाजसेवी 50 वर्षीय पप्पू मेहता की इलाज के दौरान पटना के एक निजी अस्पताल में बुधवार की देर रात मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही मृतक के घर कोहराम मच गया। पत्नी शैंपू देवी पुत्री माही भाई विजय मेहता एवं पिंटू मेहता आदि परिजनों के बीच चीख पुकार मच गया। गांव में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना पर सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव, खाद एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेशी सिंह, तथा पूर्व सांसद मृतक के घर गोकुलपुर गांव पहुंचे और शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया। गोकुलपुर के मुखिया नीरज कुमार मेहता, पूर्व जिला परिषद सदस्य सुनील मेहता, जदयू किसान प्रकोष्ठ प्रखंड अध्यक्ष समाज सेवी सुबोध मेहता, मंटू कुमार कुशवाहा, समाजसेवी कुंदन यादव आदि ने बताया कि 4 अक्टूबर की शाम पप्पू मेहता अपने घर गोकुलपुर से अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर सरसी बाजार की ओर जा रहे थे।
rashtriyatahalka is a hindi news website. read the all types news like corruption, political, sports, health, government plans, entertainment etc. website URL - rashtriyatahalk राष्ट्रीय तहलका
टिप्पणियाँ