वरीय पुलिस पदाधिकारी की उपस्थिति में पुराने थाना भवन से नव निर्मित आदर्श थाना भवन में प्रवेश किया गया।
गृह प्रवेश में युवा संघ चंपानगर के द्वारा सुन्दर भोजन भोज का भव आयोजन किया गया
ब्यूरो/ पूर्णिया/जिले के नगर पंचायत चम्पानगर में गुरुवार की शाम ड्योढ़ी चम्पानगर से आगे स्थित पुराने थाना भवन से दुसरे स्थान पर विद्युत सब स्टेशन के समीप नव निर्मित आदर्श थाना भवन में वरिय पुलिस पदाधिकारियों की उपस्थिति में गृह प्रवेश कराया गया। इस अवसर नव निर्मित थाना भवन में चम्पानगर थाना पुलिस द्बारा पूजा-पाठ करवाकर प्रासाद वितरण कराया गया। गृह प्रवेश के अवसर पर एसपी कार्तिकेय के शर्मा,
एसडीपीओ विमलेन्दु कुमार गुलशन, पुलिस इंस्पेक्टर जयप्रकाश सिंह, सरसी थानाध्यक्ष मनीष चन्द्र, केनगर थानाध्यक्ष नवदीप कुमार गुप्ता, श्रीनगर थानाध्यक्ष दिपक कुमार सिंह, चम्पानगर थानाध्यक्ष प्रीयंका कुमारी मौजूद थे। नगर पंचायत चम्पानगर के मुख्य पार्षद मधू देवी, पूर्व मुखिया विजय प्रकाश गौतम,केनगर प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि विद्यासागर मंडल, पूर्व जिप सदस्य सुनील मेहता,समाज सेवी पंकज बिहारी पैक्स अध्यक्ष बीरबल मंडल और उपस्थित सभी थानाध्यक्ष एवं अन्य लोगों ने एसपी को गुलदस्ता एवं बुके देकर सम्मानित किया। एसपी ने लोगों को दुर्गापूजा की शुभकामना देते हुए विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन को सहयोग करने की अपील की। इस अवसर पर नव निर्मित चम्पानगर थाना भवन परिसर में एसपी, एसडीपीओ, पुलिस इंस्पेक्टर एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी द्वारा पौध रोपण कर जल जीवन हरियाली का संदेश दिया। मौके पर स्थानीय लोगों के आग्रह पर एसडीपीओ, पुलिस इंस्पेक्टर, चम्पानगर थानाध्यक्ष, मुख्य पार्षद, पूर्व मुखिया विजय प्रकाश गौतम, राजेश नाथ पाठक पूर्व सरपंच सुदिष्ट कुमार सिंह,समाज सेवी रामकुमार सिंह समाज सेवी संजय यादव और जदयू के किसान प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुबोध मेहता तथा अन्य गणमान्य लोगों ने नव निर्मित थाना भवन परिसर में एक मंदिर की आधारशिला रखी जिसे स्थानीय लोगों के सहयोग से बनाए जाने की बात कही गई। ज्ञात हो कि नव निर्मित चम्पानगर थाना भवन का मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने 24 अगस्त को केनगर प्रखंड के काझा कोठी आगमन पर वेव कास्टिंग के जरिए उद्घाटन किया था। उद्घाटन के बाद गृह प्रवेश की तिथि निर्धारित कर गुरूवार को नव निर्मित थाना भवन में प्रवेश किया गया। गृह प्रवेश मौके पर युवा संघ चम्पानगर के मनीष कुमार, विजय कुमार विश्वास आदि के द्बारा सुन्दर भोज का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूर्व बाजार संघ अध्यक्ष छेदी गुप्ता, कदम लाल मेहता, सरपंच जावेद अख्तर , अनिरुद्ध मंडल मो०मुस्तफा,विजय साह, राजेश मेहता, ब्रह्मदेव मेहता, धुसाय ऋषि, विकास कुमार यादव, सुशील कुमार,देवरत कुमार, धनी देवी, डेजी देवी,तहसुन फातिमा, गुड़िया देवी, निर्मल सहनी,के अलावा सैकड़ों लोग उपस्थित थे।




टिप्पणियाँ