ब्यूरो/पूर्णिया/जिले के चम्पानगर थाना क्षेत्र के गुदरी स्थान के पास पुलिस ने 10 अक्टूबर 2024 को विभिन्न ब्रांड के 45 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया। थानाध्यक्ष प्रीयंका कुमारी ने बताया गुप्त सूचना मिल रही थी कि चम्पानगर के दुर्गा पूजा मेला में अंग्रेजी शराब के धंधेबाज शराब खपाने के लिए अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप चम्पानगर लाया जा रहा है। पुलिस ने चम्पानगर के सभी रास्ते में वाहन चेकिंग लगाकर चिन्हित स्थानो पर सादे लिबास में पुलिस बल को तैनात कर दिया। पुलिस की सक्रियता को देखकर अंग्रेजी शराब के धंधेबाज ने चम्पानगर - श्रीनगर रोड में गुदरी स्थान से 50 मीटर उत्तर सड़क किनारे बांस की झाडी में से 5 बोरी में बंद विदेशी शराब भरा फेंक कर फरार हो गया। पुलिस ने शराब भरे बोरी को जप्त कर थाना ले आया। थानाध्यक्ष ने बताया 750 एम एल के 21 बोतल ब्लांडर प्राइज ब्रांड के विस्की तथा स्टर्लिंग ब्रांड के विस्की 375 एम एल के 78 पीस बोतल में कुल 45 लीटर शराब बरामद किया गया है। अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द हीं धंधेबाज पुलिस की गिरफ्त में होगा।
rashtriyatahalka is a hindi news website. read the all types news like corruption, political, sports, health, government plans, entertainment etc. website URL - rashtriyatahalk राष्ट्रीय तहलका

टिप्पणियाँ