प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत आवास का गृह प्रवेश एवं स्वीकृति पत्र वितरण कार्यक्रम काझा कोटी पोखर पर्यटन स्थल परिसर में खाद एवं उपभोक्ता संरक्षण लेशी सिंह ने केनगर प्रखंड विकास पदाधिकारी आशीष कुमार की अध्यक्षता में हुई।
ब्यूरो/पूर्णिया /जिले के केनगर प्रखंड के काझा पंचायत के काझा कोठी पोखर पर्यटन स्थल परिसर में खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेशी सिंह ने केनगर प्रखंड विकास पदाधिकारी आशीष कुमार की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में वित्तीय वर्ष 2024 - 25 अंर्तगत प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण योजना के 330 नये लाभार्थियों के बीच स्वीकृति पत्र तथा निर्माण पूर्ण कर चुके लाभुक के बीच गृह प्रवेश की चाबी वितरित की गयी। मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का सपना है कि हर गरीब,असहाय एवं दिव्यांगों का अपना पक्का आवास भवन हो। मंत्री श्रीमति सिंह ने कहा कि पूर्व से प्रतिक्षा सूची में अंकित लाभुकों को लाभ पहुंचाने के बाद आवास योजना के लाभ से वंचित सभी पात्र लोगों की सूची बनाने की तैयारी शुरू की जाएगी। कार्यक्रम को काझा पंचायत के मुखिया सह केनगर मुखिया संघ प्रखंड अध्यक्ष राजेश कुमार साह ने संबोधित किया। मंच संचालन कर रहे बीडीओ ने बताया कि केनगर प्रखंड के 352 टारगेट के बदले 330 लाभुकों का चयन हुआ और इनमें अधिकांश के खाते में योजना के प्रथम किस्त की राशि 40 - 40 हजार रूपये भेजी जा चुकी है और लगातार डीबीटी के माध्यम से भुगतान की प्रक्रिया जारी है। उन्होंने बताया कि बीते सोमवार को 351 टारगेट नया प्राप्त हुआ है और पुराने 352 को मिलाकर कुल टारगेट 703 हो गया है। बीडीओ ने कार्यक्रम में शामिल लाभुकों को 100 कार्य दिवस के अंदर भवन निर्माण कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया है। कार्यक्रम में केनगर अंचलाधिकारी दिवाकर कुमार, जदयू के प्रदेश महा सचिव आशीष कुमार बब्बू, काझा पंचायत के मुखिया राजेश कुमार साह, गणेशपुर के मुखिया अंजनी कुमार पासवान, बिठनौली पश्चिम पंचायत के मुखिया सुशील कुमार, जदयू नेता नवल किशोर यादव के अलावा केनगर प्रखंड कार्यालय एवं अंचल कार्यालय के अधिकांश कर्मी उपस्थित थे।


टिप्पणियाँ