सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

अंतरजिला ट्रक लूट गिरोह धराया










अरविन्द कुमार की रिपोर्ट शेखपुरा 

शेखपुरा जिला पुलिस ने ट्रक लूट गिरोह का पर्दाफाश किया। पुलिस अधीक्षक बलिराम कुमार चौधरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि चेवाड़ा थाना क्षेत्र स्थित चकंदरा पहाड़ से गिट्टी लोड करके चालाक ट्रक को लेकर जा रहा था इसी क्रम में अज्ञात चार की संख्या में बदमाशों ने चालाक को बंधक बनाकर मोबाईल, पर्स और ट्रक लेकर फरार हो गया था। यह घटना 20 फरवरी 2024 को मामला दर्ज हुआ था। पुलिस लगातार जांच पड़ताल कर रही थी। शेखपुरा जिला में दूसरी घटना बिहटा पेट्रोल पंप के समीप का है जहां गिट्टी लोड ट्रक को लूट लिया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि ट्रक चालक चांदी पहाड़ से गिट्टी लोड करके जा ही रहा था कि सिंटू कुमार, सूरज कुमार, साधु कुमार ने चालक को बंधक बनाकर मारपीट कर हत्या कर दी। बदमाशों ने ट्रक चालक को पेट्रोल पंप से करीब 500 मीटर दूर खेत में फेंक दी। ट्रक लेकर भागने का प्रयास किया लेकिन ट्रक पर गिट्टी लोड रहने के कारण सड़क किनारे चक्का मिट्टी में धस गया जिसके कारण गाड़ी को लेकर भागने में असफल हो गया। पुलिस तकनीकी अनुसंधान क्रम में लूटे गए मोबाईल को बरामद नालंदा जिले के बिंद थाना क्षेत्र अंतर्गत लोदीपुर गांव निवासी विजय सिंह के पुत्र राघवेंद्र कुमार को हिरासत में लिया। पूछताछ क्रम में स्वीकार किया कि ट्रक लूटने में संतू कुमार, सूरज कुमार साधु कुमार के साथ मिलकर 18 फरवरी 2024 को घटना का अंजाम दिया था। फिर दूसरी घटना के बारे में भी स्वीकार किया। पुलिस ने नालंदा जिले के लोदीपुर गांव के विजय सिंह के पुत्र राघवेंद्र कुमार और विकास कुमार,बेगूसराय जिले के हेमरा गांव निवासी रोहित कुमार को गिरफ्तार किया। पुलिस सभी आरोपी को जेल भेजने की तैयारी कर रही है।

टिप्पणियाँ