सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

हेल्थ शिविर का आयोजन किया गया।



ब्यूरो/ पूर्णिया/जिले के सजा पंचायत एवं नगर पंचायत चंपानगर में लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत केनगर प्रखंड के काझा पंचायत के लिए केनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में तथा जगनी पंचायत के लिए हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर चम्पानगर की ओर से हेल्थ शिविर का आयोजन किया गया। उक्त हेल्थ शिविर में काझा पंचायत के लिए एवं जगनी पंचायत के लिए कार्यरत सफाईकर्मियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर जरूरी दवा दी गयी।केनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में चिकित्सक डा0 किशोर कुमार,डा0 गुंजन कुमारी, डा0 मजीब के द्वारा 36 तथा हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर चम्पानगर में डा0 स्वाति कुमारी के द्बारा 25  सफाईकर्मियों के स्वास्थ्य की जांच की गई।स्वास्थ्य जांच में रक्त की कमी, लो तथा हाई ब्लड प्रेशर एवं ब्लड सुगर आदि बीमारी की जांच की गई। मौके पर काझा पंचायत के मुखिया राजेश कुमार साह व पंचायत सचिव उत्तम कुमार एवं स्वच्छता पर्यवेक्षक धर्मेन्द्र कुमार तथा चम्पानगर हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में स्वच्छता पर्यवेक्षक किशोर कुमार आदि की मौजूदगी में सफाई कर्मियों का स्वास्थ्य जांच किया गया। 

टिप्पणियाँ