बच्चों में संक्रामक फैलने की डर
संवाददाता -इन्देश्वरी परिहार।
केनगर/पूर्णिया /जिले के प्रखंड अंतर्गत परोरा पंचायत के कन्या मध्य विद्यालय परोरा परिसर में जल जमाव हो जाने से छात्रों के साथ-साथ शिक्षकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जलजमाव रहने के कारण बच्चों को संक्रामक बीमारी होने का खतरा बना हुआ है। लेकिन इसके बावजूद भी जिम्मेवार लोग उदासीन बने हुए हैं। ऐसे में बच्चे दूषित माहौल में शिक्षा ग्रहण करने को मजबूर हो रहे हैं। कई अभिभावकों ने बताया कि परिसर में पानी का जमाव हो जाने से दुर्गंध आती है और इस कारण से हमलोग बच्चे को स्कूल भेजना नहीं चाह रहे हैं। उन्होंने इसे लेकर जल्द पहल करने की मांग जिला प्रशासन से की। विद्यालय के प्रधानाध्यापक रंजन कुमार ने बताया की विद्यालय में लगातार जलजमाव की समस्या को लेकर निदान दिलाने के लिए पंचायत के मुखिया जी को मौखिक रूप से अवगत कराया गया है। परन्तु अब तक कोई पहल नहीं किया गया है। जिससे काफी कठिनाइयों का सामना करना पड रहा है। एवं बताया कि प्रखंड के बी डी को भी लिखित आवेदन दिया जाएगा।

टिप्पणियाँ