सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

गंगासागर तालाब चम्पानगर में श्रद्धालु की उमड़ी भीड़।

संवाददाता -इन्देश्वरी परिहार।

चंम्पानगर/ पूर्णिया/जिले के नगर पंचायत चम्पानगर के गंगासागर तालाब में एक दिवसीय चौरचंद पूजा को लेकर क्षेत्र में गहमागहमी बढ़ गई है।आज वृहस्पतिवार को सुबह से शाम तक सैकड़ों की संख्या में चौरचंद व्रती महिलाओं ने श्रद्धा व भक्ति भाव में आस्था के साथ गंगासागर तालाब में डुबकी लगाई व पूजा अर्चना की।श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ को लेकर विधि व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर चम्पानगर थानाध्यक्ष प्रियंका कुमारी स्वयं भ्रमणशील रहकर अधीनस्थ अधिकारियों को सख्त निर्देश देते दिखे। श्रद्धालुओं की भीड़ को लेकर गंगासागर तालाब से लेकर फुटबॉल मैदान चम्पानगर तक पूजन सामग्री की दुकानें भी सज गई है।फुटबॉल मैदान इस कदर सजी है की नास्ता, चाय, पानी की सैकड़ों दुकान रहने के कारण लोगों को पैदल चलना मुश्किल हो गया है तथा  मेला जैसा दृश्य बन गया है। विडम्बना है की फुटबॉल मैदान से सटे चम्पानगर से श्रीनगर की ओर जाने वाली मुख्य पथ से निकली कच्ची गड्ढा नुमा पगडंडी सड़क गंगासागर तालाब तक जाने में राहगीरों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड रहा है। लेकिन श्रद्धालु किसी तरह परेशानी उठाकर गंगासागर तालाब में स्नान, पूजा कर वापस अपने घर को हो रहे हैं।

टिप्पणियाँ