सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

आगामी दूर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक चम्पानगर थाना अध्यक्ष प्रियंका कुमारी की अध्यक्षता में हुई।

ब्यूरो /पूर्णिया/जिले के नगर पंचायत चंपानगर में आगामी दूर्गा पूजा को शांति एवं सद्भावपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर चम्पानगर थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता चम्पानगर थानाध्यक्ष प्रीयंका कुमारी ने की। बैठक में चम्पानगर थानाध्यक्ष ने लोगों से पूजा के दौरान प्रशासन द्वारा जारी गाइड लाइन का पालन करने के लिए कहा तथा शांति एवं सद्भाव बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन को सहयोग करने की अपील की। थानाध्यक्ष ने सभी पूजा आयोजकों से पूजा के लिए लाइसेंस लेने के लिए कहा साथ हीं पूजा पंडालों में सी सी कैमरा लगाने के लिए कहा। पूजा आयोजकों को मूर्ति विसर्जन के लिए स्थान को चिन्हित कर रूट चार्ट संबंधित थाना में जमा करने का निर्देश दिया गया। कहा डीजे बजाना पूरी तरह से प्रतिबंधित है। पूजा में थियेटर या अन्य अश्लीलता प्रदर्शन पर रोक रहेगी जिससे शांति भंग होने की आशंकए  बनी रहती है। पूजा के दौरान विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों ने गहन मंथन कर सभी बिन्दुओं पर गहराई से चर्चा की। चम्पानगर थाना के शांति समिति की बैठक में थानाध्यक्ष प्रीयंका कुमारी ने कहा चम्पानगर एवं रामनगर के दुर्गा पूजा में खासकर चम्पानगर में अत्यधिक भीड़ रहती है। इस भीड़ पर नियंत्रण के लिए पुलिस तो रहेगी हीं स्थानीय लोगों का सहयोग भी आवश्यक है। उन्होंने कहा सप्तमी पूजा से हीं पुलिस एलर्ट मोड में रहेगी। दशमी पूजा के दिन मूर्ति विसर्जन के समय केनगर चम्पानगर रोड में बाजार के दोनो ओर बेरीकेटिंग लगाया जाएगा साथ हीं चरैया रहिका गांधी चौक पर भी बेरीकेटिंग लगाकर वाहनो को रोका जाएगा। थानाध्यक्ष ने लोगों से कहा वैसे असमाजिक तत्व पर नजर रखें जिससे शांति व्यवस्था भंग होने की संभावना हो तो इसकी सूचना संबंधसंबंधित थाना को दें तत्काल कार्रवाई की जाएगी।चम्पानगर थाना के आयोजित बैठक में बनैली स्टेट राजघराने की बहु मृदुला सिन्हा, रामनगर राजघराने से हिमकर मिश्रा तथा पूर्व जिला परिषद सदस्य सुनील मेहता, पूर्व मुखिया विजय प्रकाश गौतम, पूर्व सरपंच सुदिष्ट कुमार सिंह, नगर पंचायत मुख्य पार्षद प्रतिनिधि निर्भय कुमार सिंह, सरपंच जावेद अख्तर, समाज सेवी राजेश नाथ पाठक आदि दर्जनों थाना क्षेत्र के जनप्रतिनिधि एवं समाज सेवी उपस्थित थे। 

टिप्पणियाँ