संवाददाता -इन्देश्वरी परिहार।
के नगर/पूर्णिया/जिले के केनगर प्रखंड क्षेत्र एवं नगर पंचायत चम्पानगर के क्षेत्र में सरकारी व गैर सरकारी शिक्षण संस्थानों में शिक्षक दिवस के मौके पर पूर्व राष्ट्रपति डा0 सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई। इस मौके पर केनगर प्रखंड के कन्या मध्य विद्यालय परोरा में समारोह आयोजित कर शिक्षा समिति के अध्यक्ष का पुत्र सह परोरा पंचायत के पुस्तकालय के सदस्य नीरज कुमार की अध्यक्षता में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।जहाँ स्कूली छात्र छात्राओं के साथ विद्यालय के शिक्षक व शिक्षिकाओं ने डा0 सर्वपल्ली राधाकृष्णन के तस्वीर पर माल्यार्पण किया तथा उनके जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला गया। मौके पर बच्चों ने शिक्षकों पर फूल की बारिश,तिलक,आरती और स्वागत गान की प्रस्तुति देकर सम्मानित किया तथा उन सभी शिक्षाविदों का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया। शिक्षक दिवस पर बच्चे काफी उत्साहित दिखे।वही कार्यक्रम दौरान युवा क्रिकेट क्लब परोरा के सदस्यों द्बारा अतिथि शिक्षकों में शामिल आदर्श मध्य विद्यालय परोरा के शिक्षक मनीष कुमार श्रीवास्तव,बीआरसी के जय किशोर ठाकुर तथा कन्या मध्य विद्यालय परोरा के सभी शिक्षक व शिक्षिकाओं को एक एक फलदार पौधे देकर जल जीवन हरियाली का संदेश दिया। साथ ही अंग वस्त्र और मेटल देकर भी सम्मिलित किया गया। कार्यक्रम का संचालन शारीरिक शिक्षिका सुचित्रा कुमारी द्बारा किया गया। इस मौके पर विद्यालय प्रधानाध्यापक रंजन कुमार आदि का कार्यक्रम की सफलता को लेकर सराहनीय योगदान देखा गया।


टिप्पणियाँ