सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

समाजसेवी कुंदन यादव की स्व० माता शांति देवी की पहली पुण्यतिथि मनाई।

ब्यूरो/ पूर्णिया/जिले के केनगर प्रखंड के गोकुलपुर पंचायत के गोकुलपुर गाँव में गुरुवार की रात समाजसेवी कुंदन यादव की स्व0 माता शांति देवी की पहली पुण्यतिथि मनाई गई। कार्यक्रम उनके  आवास पर श्रद्धांजलि सभा के रूप में आयोजित की गई। मौके पर दिवंगत माता के पुत्र कुंदन यादव व भूषण यादव एवं पुत्री पूनम देवी, रिंकू देवी,पुतुल देवी के अलावा अन्य परिजन सहित समाजसेवी , प्रबुद्धजनों ने स्व0 शांति देवी की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उन्हें याद किया गया। साथ ही दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा के शांति की प्रार्थना की गई। मौके पर पूर्व जिला परिषद सदस्य शुनील मेहता ने कहा की माता पिता से बड़ा धन कोई नहीं होता है। इसके पूर्व जदयू किसान प्रकोष्ठ संघ के प्रखंड अध्यक्ष सुबोध मेहता, वार्ड सदस्य संघ के प्रखंड अध्यक्ष मंटू कुमार कुशवाहा तथा केनगर थाना पुलिस पदाधिकारी संजीव कुमार व लिपिक अरुण यादव आदि जनप्रतिनिधि एवं समाज सेवियों ने स्व0 शांति देवी के तैल्य चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा के शांति के लिए प्रार्थना की।ज्ञात हो की श्रद्धांजलि कार्यक्रम अवसर से दो दिन पहले गोकुलपुर संतमत आश्रम के संत पूज्य बाबा बिपिन दास के सानिध्य में महर्षि मेंही सत्संग का भी आयोजन किया था। 

टिप्पणियाँ