अचानक खेत में काम कर रहे मजदूर को जमीन पर पड़ा एक अजूबा पत्थर मिलने से क्षेत्रवासी में सनसनी फ़ैल गई।
ब्यूरो/ पूर्णिया/जिले के केनगर प्रखंड के जगनी पंचायत के वार्ड संख्या-7 स्थित केनगर प्रखंड के प्रखंड प्रमुख सरिता सरोज के जयकृष्णपुर कटहा गाँव में खेत में काम कर रहे एक मजदूर को अचानक जमीन के उपर पडा हुआ एक अजूबा पत्थर मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई और ईश्वर का अवतरण बताया जा है। जानकारी के अनुसार बताया गया की जामुन ऋषि कटहा गाँव से जगनी ए गाँव जाने वाली मुख्य सड़क से सटे बांयी ओर बलराम ठाकुर के धान खेत के बगल में बंद पडे नहर में सब्जी लगाने को लेकर साफ सफाई कर रहे थे। जिसे अचानक करीब 7 से 8 कि0 ग्राम का भूरे रंग का बीच में श्वेत रंग की पट्टी दार दांत निखरा हुआ अजूबा पत्थर मिला।वही पूछने पर जामुन ऋषि ने बताया की मिले अजूबे पत्थर को उठाकर महादलित टोला स्थित जगनी जाने वाली सड़क के किनारे रख कर पूजा पाठ शुरू कर दिया गया है। वही स्थानीय लोगों ने महादलित टोला से उठाकर पत्थर को सोनाय महाराज स्थान पर स्थापित कर मंदिर बनवाने की जानकारी दी है। प्रत्यक्ष लोगों के अनुसार अजूबे पत्थर को ईश्वर के अवतरण मानकर किसी के द्बारा नरसिंह भगवान् या तो किसी के द्बारा भोले बाबा की सवारी नंदी कह रहे थे।मालूम हो की अजूबे पत्थर मिलने से लोगों की भारी भीड़ उमडने के साथ ही आस्था का माहौल बनता जा रहा है। इस मौके पर जगनी पंचायत के जदयू पंचायत अध्यक्ष नवीन कुमार मंडल आदि लोगों का आस्था के प्रति सराहनीय योगदान देखा गया।


टिप्पणियाँ