सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

नगर पंचायत चंपानगर में ऑटो के नाम पर अवैध वसुली।





ब्यूरो/पूर्णिया/जिले के नगर पंचायत चंपानगर में एक डाक कार्यपालक द्वारा दिनांक 24-07-2024 को चम्पानगर नगर पंचायत के द्वारा ऑटो स्टैंड का डाक निकाला गया था जिसका राशि एक लाख 31000 समथिंग था जिसका पहला डाक डेट दिनांक 6-8-24 दूसरा डेट दिनांक 7-8-24 एवं तीसरा डेट दिनांक 8-8-24 था। दिनांक 6-8-24 को पहला डाक का न्यूनतम बोली 137500 लगा जो आलोक कुमार के नाम से हुआ दूसरा बोली लगा ही नहीं। चंम्पानगर नगर पंचायत 137500 के आलावा 10% जीएसटी लेना था चम्पानगर नगर पंचायत ऑटो स्टैंड संवेदक आलोक कुमार के नाम से हो गया।अब नगर पंचायत चंपानगर में आलोक कुमार का ही नाम चलेगा। ऑटो स्टैंड का वसुली आलोक कुमार के कार्यकर्ता का मनमानी बेलोरो पिंकअप लोड टेम्पू अन्य गाड़ी से जबरन ₹30 से ₹40लिया जाता है।जिसका शिकायत आवेदन देकर सामुहिक रूप से कार्यपालक पदाधिकारी मनिशा कुमारी को किया गया। सामुहिक रुप से चालक का कहना है कि शिकायत के वावजूद भी आलोक कुमार एवं उनके कार्यकर्ता द्वारा लाठी डंडे के साथ जबरन अधिक पैसा का वसूली करते आ रहे हैं। एवं ये लोग रात्रि के 8:00से सुबह के 7:00बजे तक पैसा वसूली करते हैं। सामुहिक रुप से चालक का कहना है कि रात्रि में पैसा लेने का अधिकार नहीं है।ये लोगों का कहना है कि सुबह 9:00से शाम 4:00बजे तक ही गाड़ी से पैसा वसूली कर सकता है।

टिप्पणियाँ