आज मधेपुरा जिले के रेशना बाजार में राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं आर टी आई जागरूकता संगठन भारत द्वारा जन जागरूकता शिविर आयोजित की गई।विशिष्ट अतिथि के रूप इस संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सह महासचिव राष्ट्रीय सलाहकार समिति सुमित कुमार,मीडिया प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष विभूति सिंह,आर टी आई प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव धीरज कुमार,महिला प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष बिंदु कुमारी रही। साथ ही इस संगठन के भागलपुर जिले से आर टी आई प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष संजीव कुमार, स्वास्थ्य प्रकोष्ठ जिला उपाध्यक्ष मनोज मंडल,पूर्णिया जिला अध्यक्ष आर टी आई प्रकोष्ठ राजकिशोर मिश्रा भी उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम के संयोजक पतरघट प्रखंड उपाध्यक्ष सुमित कुमार यादव रहे। मधेपुरा व सहरसा जिला संगठन की ओर से तमाम पदाधिकारियों को बुके प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही प्रदेश अध्यक्ष सुमित कुमार ने तमाम महिला पुरूष को अपने संगठन के उद्देश्य व कार्यों को विस्तार से जानकारी साझा किया और कई नये पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र समर्पित किया। जिसमें सुनील कुमार को मधेपुरा जिला अध्यक्ष मुख्य प्रकोष्ठ नियुक्ति किया गया।
rashtriyatahalka is a hindi news website. read the all types news like corruption, political, sports, health, government plans, entertainment etc. website URL - rashtriyatahalk राष्ट्रीय तहलका

टिप्पणियाँ