सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

राम लक्ष्मण शबरी मेला का आयोजन













अरविन्द कुमार की रिपोर्ट शेखपुरा 

शेखपुरा जिले के अरियरी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत चांदी पहाड़ पर भाद्रो पूर्णिमा के दिन मेला का आयोजन किया जाता है। मेला का आयोजन 1994 से मुख्य रूप से राम लक्ष्मण शबरी मेला चांदी पहाड़ पर आयोजित की जाती है जहां राम लक्ष्मण शबरी मेला समिति द्वारा किया जाता है जहां बड़ी संख्या में लोग पूजा अर्चना करने के लिए आते हैं। राम लक्ष्मण शबरी मेला चांदी पहाड़ पर 1994 से लगातार प्रत्येक साल मेला में हजारों हजार की संख्या में शामिल होते हैं। इस मेला का उद्घाटन मद्य निषेध उत्पाद एवं निबंधन विभाग मंत्री बिहार सरकार के रत्नेश सदा के द्वारा किया गया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। फीता काटकर मेला का उद्घाटन किए।सबसे पहले मंत्री राम लक्ष्मण शबरी माता मंदिर में पूजा अर्चना किए। मुख्य अतिथि के साथ पूर्व विधायक रणधीर कुमार सोनी भी शामिल हुए।मेला का अध्यक्ष लालजीत कुमार मांझी, सचिव भोला मांझी, कोषाध्यक्ष लालकेशर मांझी, देवन मुखिया सहित अन्य लोगों ने मंत्री का भव्य स्वागत किया। लालजीत कुमार कहा सबसे पहले मेला का आयोजन 1994 हुआ था। उसके बाद से लगातार मेला का आयोजन किया जा रहा है। लालजीत कुमार ने मंत्री से राज्यकीय मेला दर्जा की मांग किया। जदयू जिला अध्यक्ष रणधीर कुमार सोनी कहा कि लगातार मेला का आयोजन किया जा रहा है। शबरी माता के आदर्शों का पालन करें।चांदी गांव के मुखिया देवन मुखिया कहा विधायक, मंत्री से भी राजकीय मेला का दर्जा की मांग किया। लेकिन दर्जा नहीं मिली। चांदी पहाड़ पर जाने के लिए सड़क नहीं है।पानी, विद्युत, शौचालय, सामुदायिक भवन, कार्यक्रम भवन निर्माण की मांग की।इस दौरान मध्य निषेध उत्पाद एवं निबंधन विभाग मंत्री रत्नेश सदा ने कहा कि पहली बार मेला में शामिल हुए। मेला में आने जाने वाले लोगों को बहुत परेशानी होती है। सबसे पहले सभी कार्यकर्त्ता को बधाई दी। मंत्री ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री से मिलकर ज्ञापन सौंप कर चांदी पहाड़ मेला को राजकीय मेला का दर्जा की मांग करेगें।बहुत सारी परेशानियां है जिसे बहुत दूर किया जाएगा। चांदी पहाड़ पर मंदिर, सड़क, पानी, विद्युत, शौचालय, सामुदायिक भवन, कार्यक्रम भवन का निर्माण किया जाएगा। बिहार सरकार के द्वारा व्यवस्था की जाएगी। आश्वासन दिया है कि बिहार सरकार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलकर चांदी पहाड़ मेला को लेकर राजकीय दर्जा की मांग के लिए प्रयास करूंगा। इस कार्यक्रम में लालजीत कुमार मांझी, भोला मांझी, लालकेशर मांझी, सुरेश मांझी, उपेन्द्र मांझी, सातो मांझी सहित अन्य लोगों ने मेला शांतिपूर्ण आयोजन किया।

टिप्पणियाँ