सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

श्रीनगर चम्पानगर मुख्य मार्ग पर चम्पानगर थाना पुलिस ने लगाया संघन वाहन चेकिंग।

 



संवाददाता -इन्देश्वरी परिहार।

चंम्पानगर/ पूर्णिया/क्षेत्र के थाना प्रभारी प्रियंका कुमारी द्वारा संघन वाहन चेकिंग चम्पानगर श्रीनगर रोड एवं रामनगर रोड पर लगाया गया। जिसमें सैकड़ों मोटरसाइकिल वाहन चेकिंग किया गया। जिस किसी चालक के पास हेलमेट नहीं पाया गया उसे समझाते हुए हिदायत देकर छोड़ दिया गया।कहां गया कि दूसरे दिन से बिना हेलमेट पकड़े जाने पर चालान काट दिया जाएगा।बिना ड्राइविंग लाइसेंस के पकड़े जाने पर उसमें भी चालान काटने की हिदायत दी गयी एवं लाइसेंस जितना जल्दी हो बनवाने की हिदायत दी गई। ओवरलोडिंग, ओवर स्पीड, गाड़ी का इंश्योरेंस, एवं आरसी भी दुरुस्त करवाने के लिए कहा गया। इस चेकिंग अभियान में पदाधिकारी के रूप में दीपक कुमार सिंह, बिहार पुलिस के जवान, एवं 112 डायल नम्बर के गाड़ी चालक रविंद्र राज मौजूद थे।

टिप्पणियाँ