ब्यूरो/ पूर्णिया/जिले के नगर पंचायत चंपानगर में स्वच्छ भारत मिशन के 10 वर्ष पूरा हो होने के उपलक्ष में के नगर पंचायत क्षेत्र में एनजीओ के द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है जिसके तहत लोगों में स्वच्छता को लेकर जागरूकता फैलाई जा रही है। वही सार्वजनिक स्थलों पर साफ सफाई कर स्वच्छता को लेकर लोगों से सहयोग करने की अपील व संदेश दिया जा रहा है। वही कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत चंपानगर मनीषा कुमारी ने बताया कि 2 अक्टूबर को स्वच्छता भारत मिशन का 10 वर्ष पूरा होने जा रहा है। इस उपलक्ष में पूरे देश में स्वच्छता को उत्सव की तरह मनाया जा रहा है। जिसमें पिछले 10 वर्षों में हम स्वच्छता के क्रम में कितना आगे बढ़े और प्रगति किए हैं। इस क्रम में 14 सितंबर से 2 अक्टूबर तक स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जाऐगा। जिसमें जीविका दीदी स्वास्थ्य विभाग शिक्षा विभाग आदि सभी विभाग सहित जनप्रतिनिधि के साथ मिलकर जागरूकता अभियान चला रहे हैं
जिसका उद्देश्य है इस पखवाड़े के तहत बाजार हाट आदि सार्वजनिक स्थलों पर कूड़े का ढेर रखा गया हो वैसे स्थान को हमें स्वच्छता बनाना व रखना है। इस क्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले वैसे स्वच्छता कर्मियों को पुरस्कृत किया जाएगा। ऐसे में सभी पंचायत वासियों से अपील किया जा रहा है की पंचायत स्तर पर आप प्रतिदिन हर वार्ड से सुख एवं गीला कचरा का उठाओ कर अपशिष्ट प्रशसकरण इकाई में लाएं ताकि जिससे कचरा इधर-उधर नहीं दिखे ऐसे रहने से हमारा वातावरण शुद्ध रहेगा हमारे जीवन में स्वच्छता बहुत जरूरी है। सभी ग्रामीणों से अपील कर कहा गया कि अपने घर के पास गंदा पानी नहीं हमने दें एवं खूले में गंदगी नहीं फैलाए यह साफ सफाई अभियान सरकार की ही नहीं बल्कि हम सभी का कर्तव्य बनता है अपने को स्वच्छता रखें एवं सार्वजनिक जगह को भी साफ करने में मदद करें। इस स्वच्छता कार्यक्रम में अपना सहयोग दें वही घर-घर कचरा उठाओ कार्यक्रम में सहयोग करने की अपील किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में शामिल मुख्य पार्षद मधु देवी,उप मुख्य पार्षद सतीस कुमार, वार्ड पार्षद वार्ड नंबर- 1 राजेश मेहता, वार्ड पार्षद वार्ड नंबर 2 ललिता देवी, वार्ड पार्षद वार्ड नंबर 3 धुसाय ऋषि, वार्ड पार्षद वार्ड नंबर 4 विकास कुमार यादव, वार्ड पार्षद वार्ड नंबर 5 लाल देवी, वार्ड पार्षद वार्ड नंबर-6 अनिरुद्ध मंडल, वार्ड पार्षद वार्ड नंबर 7 देवरत कुमार, वार्ड पार्षद वार्ड नंबर 8 धनी देवी, वार्ड पार्षद वार्ड नंबर 9 डैजी देवी, वार्ड पार्षद वार्ड नंबर 10 तहसुन फातिमा, वार्ड पार्षद वार्ड नंबर 11 सीमा तबसुन, वार्ड पार्षद वार्ड नंबर 12 गुड़िया देवी, वार्ड पार्षद वार्ड नंबर 13 मालती देवी, मुख पार्षद प्रतिनिधि निर्भय सिंह, नगर पंचायत चंपानगर ठेकेदार अरुण शाह, लेखपाल अमित कुमार, अरविंद कुमार आजाद आदि मौजूद रहे।


टिप्पणियाँ