ब्यूरो / पूर्णिया/जिले के नगर पंचायत चम्पानगर के दूर्गा मंदिर परिसर में युवा संघ द्बारा आयोजित पांच दिवशीय गणपति महोत्सव के तिसरे दिन रात्रि भक्ति जागरण का आयोजन किया गया।भक्ति जागरण में आए नौगछिया के मशहूर बांसुरी वादक राजीव नयन झा ने अपनी बांसुरी के शुर से ऐसी सामा बांधी की देखते ही देखते हजारों लोगों की भीड़ जुट गया।वही उमड़ी जनसैलाब ने तालियों की गडगडाहट से बांसुरी वादक का हौसला बुलंद कर दी।वही समस्तीपुर से आई राजश्री मिलन इवेंट शो के भक्ति जागरण मंडली के कलाकार गायक शेरा लोहार व राजन सिंह एवं गायिका अमृता गौतम व प्रिया राज ने प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश की वंदना, हनुमान स्तुति व माता रानी का आह्वान किया। अपने भजनों में तेरी जय हो गणेश... मंगल भवन अमंगल हारी.. आदि भजन प्रस्तुत किए।गायक राजन सिंह ने रामजी की निकली सवारी.. आदि भजन प्रस्तुत किया। गायिका अमृता गौतम ने मैया की चुनरी लाल लाल.., हमसे भंगिया न पिसाई ऐ गणेश के पापा।वही गायिका प्रिया राज ने जय जय भैरव अशुर भयावनी आदि हिन्दी एवं भोजपुरी तथा मैथिली भजन की प्रस्तुति से लोगों को भावविभोर कर दिया। भक्ति जागरण कार्यक्रम बीच डांसर सीमा हैदर एवं बंटी बबली ने हिन्दी और भोजपुरी रिकार्डिंग गाने पर अनुखे नृत्य की प्रस्तुति से लोगों को थिरकने पर मजबूर कर दिया।रंग मंच का संचालन अभिषेक मोर्या द्बारा किया जा रहा था।
rashtriyatahalka is a hindi news website. read the all types news like corruption, political, sports, health, government plans, entertainment etc. website URL - rashtriyatahalk राष्ट्रीय तहलका



टिप्पणियाँ