सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

14 सितंबर से 2 अक्टूबर तक स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जाएगा।


ब्यूरो/ पूर्णिया/जिले के के नगर प्रखंड में स्वच्छ भारत मिशन के 10 वर्ष पूरा हो होने के उपलक्ष में के नगर प्रखंड क्षेत्र के जगनी पंचायत क्षेत्र के WPU में स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है जिसके तहत लोगों में स्वच्छता को लेकर जागरूकता फैलाई जा रही है। वही सार्वजनिक स्थलों पर साफ सफाई कर स्वच्छता को लेकर लोगों से सहयोग करने की अपील व संदेश दिया जा रहा है। वही किशोर कुमार स्वच्छता पर्यवेक्षक नहीं बताया कि 2 अक्टूबर को स्वच्छता भारत मिशन का 10 वर्ष पूरा होने जा रहा है। इस उपलक्ष में पूरे देश में स्वच्छता को उत्सव की तरह मनाया जा रहा है। जिसमें पिछले 10 वर्षों में हम स्वच्छता के क्रम में कितना आगे बढ़े और प्रगति किए हैं। इस क्रम में 14 सितंबर से 2 अक्टूबर तक स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जाऐगा। जिसमें जीविका दीदी स्वास्थ्य विभाग शिक्षा विभाग आदि सभी विभाग सहित जनप्रतिनिधि के साथ मिलकर जागरूकता अभियान चला रहे हैं

जिसका उद्देश्य है इस पखवाड़े के तहत बाजार हाट आदि सार्वजनिक स्थलों पर पूरे का देर रखा गया हो वैसे स्थान को हमें स्वच्छता बनाना व रखना है। इस क्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले वैसे स्वच्छता कर्मियों को पुरस्कृत किया जाएगा। ऐसे में सभी प्रखंड एवं पंचायत वासियों से अपील किया जा रहा है की पंचायत स्तर पर आप प्रतिदिन हर वार्ड से सुख एवं गीला कचरा का उठाओ कर अपशिष्ट प्रशसकरण इकाई में लाएं ताकि जिससे कचरा इधर-उधर नहीं दिखे ऐसे रहने से हमारा वातावरण शुद्ध रहेगा हमारे जीवन में स्वच्छता बहुत जरूरी है। सभी ग्रामीणों से अपील कर कहा गया कि अपने घर के पास गंदा पानी नहीं हमने दें एवं खूले में गंदगी नहीं फैलाए यह साफ सफाई अभियान सरकार की ही नहीं बल्कि हम सभी का कर्तव्य बनता है अपने को स्वच्छता रखें एवं सार्वजनिक जगह को भी साफ करने में मदद करें। इस स्वच्छता कार्यक्रम में अपना सहयोग दें वही घर-घर कचरा उठाओ कार्यक्रम में सहयोग करने की अपील किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में शामिल कुंदन कुमार, जयप्रकाश, अनिल मल्लिक, विनोद आदि मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ