ब्यूरो/ पूर्णिया/ बिहार/जिले के नगर पंचायत चम्पानगर (कोहवारा) में लक्ष्मीबाई सुरक्षा पेंशन योजना के एक आवेदन में फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र का मामला प्रकाश में आया है।
प्रखंड विकास पदाधिकारी आशीष कुमार द्वारा प्रखंड आईटी सहायक के आवेदन पर अनुशंसा के उपरांत प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी कृष्ण कांत चौधरी ने फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गत करने वाले अज्ञात के विरुद्ध चंपानगर थाना में सोमवार 13 अगस्त 2024 को प्राथमिक दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया है। दिये आवेदन में बताया गया है कि चंपानगर थाना क्षेत्र के नगर पंचायत चम्पानगर निवासी रविया देवी पति शंकर ऋषि ने लक्ष्मी बाई सुरक्षा पेंशन योजना योजना लाभ प्राप्त करने के लिए प्रखंड मुख्यालय में प्रखंड मुख्यालय में ऑनलाइन आवेदन किया था। बताया जाता है कि आवेदन के साथ संलग्न मृत्यु प्रमाण पत्र को जांच के क्रम में फर्जी पाया गया तथा आवेदिका से पूछ - ताछ में पता चला कि चंपानगर के किसी व्यक्ति ने सात सौ रूपये लेकर उसे फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र दिया था। चंपा नगर थाना पुलिस घटाना की जांच में जुट ग ई है।
टिप्पणियाँ