प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रखंड विकास पदाधिकारी कार्यालय में बीडीओ आशीष कुमार की अध्यक्षता में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान को सफल बनाने को लेकर विचार किया गया।
ब्यूरो/ पूर्णिया/ बिहार/जिले के प्रखंड के नगर मुख्यालय स्थित प्रखंड विकास पदाधिकारी कार्यालय में बीडीओ आशीष कुमार की अध्यक्षता में बैठक का आयोजित की गई ।बैठक में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के चिकित्सा प्रभारी डा0 भाष्कर प्र0 सिंह,प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी चंद्रदेव प्र0 बीसीएम कंचन कुमारी, पिरामल फाउंडेशन के विजय कुमार,,डबल्यू एच ओ के विनोद कुमार,बीआरपी के सदस्य और एल एस सहित मौजूद थे।इसमें आगामी 10 अगस्त से पीएचसी में प्रारंभ हो रहे फाइलेरिया उन्मूलन अभियान को सफल बनाने पर विचार विमर्श किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए बीडीओ एवं पीएचसी प्रभारी ने फाइलेरिया मुक्ति अभियान को सफल बनाने के लिए वार्ड सदस्य और पदाधिकारियों से अपील की।कहा की प्रखंड प्रशासन की ओर से 10 अगस्त को पीएचसी कार्यालय के सभी पदाधिकरियों, कर्मियों को दवा सेवन के लिए सर्वजन दवा सेवन अभियान चलाया जायेगा। इसके अलावे आगामी 10 से 24 अगस्त तक घर-घर जाकर लोगों को लोगों को दवा वितरण किया जायेगा। आगामी 25 से 27 अगस्त तक कैम्प के माध्यम से सर्वजन दवा का सेवन कराया जायगा।केनगर प्रखंड क्षेत्र एवं नगर पंचायत चम्पानगर के क्षेत्र में सर्वेक्षित लोगों को सर्वजन दवा सेवन का लक्ष्य निर्धारित है।बीसीएम कंचन कुमारी ने फाइलेरिया से संबंधित विशेष जानकारी दी। पीरामल फॉउंडेशन के द्वारा फाइलेरिया से संबंधित लक्षण एवं दवा खाने के फायदे के बारे में बताया गया। सुरक्षित दवा, भरोसा स्वास्थ्य का नारा दिया।


टिप्पणियाँ