प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के नगर और हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर चंपानगर में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत विशेष कैंप का आयोजन किया गया।
ब्यूरो/ पूर्णिया/ बिहार/जिले के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र केनगर और हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर चम्पानगर में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभि आपयान के तहत शुक्रवार को विशेष कैंप का आयोजन किया गया। ताकि गर्भवती महिलाओं को विशेष जांच सेवा व उचित परामर्श प्रदान किया जा सकें। जच्चा-बच्चा के सुरक्षा के लिए गर्भावस्था के दौरान प्रसव पूर्व जांच कराना आवश्यक है। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत स्वास्थ्य केंद्रों में शिविर लगाकर चिकित्सक द्वारा गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच की गयी। साथ ही उच्च जोखिम गर्भधारण महिलाओं की पहचान कर उचित प्रबंधन सुनिश्चित करने का प्रयास किया गया।केनगर के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मे तैनात डा0 प्रियंका सिंह एवं 5 एएनएम और 3 एल टी तथा चम्पानगर के हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में चिकित्सा पदाधिकारी डा0 प्रिति प्रिया, होमियोपैथिक चिकित्सा पदाधिकारी डा0 पिंकी कुमारी, डा0 स्वाति नन्दनी एवं 1 एएनएम शुष्मा प्रिया और 1 एल टी चंदन कुमार सहित स्वास्थ्य अधिकारी एंव कर्मियों द्बारा गर्भवती महिलाओं की नि: शुल्क जांच और आवश्यकता अनुसार दवाई वितरण किया गया। केनगर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र की बीसीएम कंचन कुमारी ने बताया की केनगर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में कुल 1 सौ 50 एवं चम्पानगर में 72 गर्भवती महिलाओं को जांच बाद दवाई दिया गया है।

टिप्पणियाँ