ब्यूरो/ पूर्णिया/चंपानगर-युवा पीढ़ी में स्मैक के बढ़ते प्रचलन से नगर पंचायत के बुद्धिजीवी खासे चिंतित है। स्मैक के बढ़ते प्रचलन ने गिरफ्त में युवा पीढ़ी को अपने गिरफ्त में ले लिया है। राज्य सरकार को शराब के साथ-साथ स्मैक के शौकीन पर नकल करने की आवश्यकता है। जिसके मकर जाल में फंसे कर युवा वर्ग अपना भविष्य को गहरी खाई में धकलने की ओर अग्रसर है। बताया गया कि रामनगर, चिरैया रहिका,सिंघिया, रामपुर,जगन्नाथपुर, जगनी, चंपानगर, कोठी घाट, प्रसादपुर, आदि स्थान स्मैक का हब बन गया लोगों का आरोप है कि स्मैक के अवैध धंधे से पुलिस प्रशासन अनजान रहती है। जबकि शराब की खबर पे पुलिस तत्काल सक्रिय हो जाती है। यहां के ग्रामीण एवं जनप्रतिनिधि बताते हैं कि आए दिन चौक चौराहे पर मोबाइल की छिनतई पैसा की लूट चोरी का अंजाम दिया जा रहा है जनप्रतिनिधियों एवं प्रतिनिधि ने बताया कि जहां राज्य सरकार शराब बंदी कर खुद की पीठ थपथपा रही है इसके विपरीत युवा वर्ग तेजी से जहरीली नशे की गिरफ्त में जा रहे हैं। क्षेत्र के गली मोहल्ले कस्बे में स्मैक के नशे में धुत युवा वर्ग दर्जनों की संख्या में चिरैया रेहिका से चंपानगर की ओर शाम में मिल जाएंगे। आज के माहौल में कामोवेश हर सामाजिक स्थान पर नशा कस लगाते हुए युवा मिल जाएंगे। वही युवा अपने नशे की लत को पूरी करने के लिए पहले तो छोटी-छोटी घटनाएं का अंजाम देते हैं लेकिन जैसे-जैसे नशा का आदी होने लगते है वही बड़ी घटना का अंजाम तक पहुंचने से गुरेज नहीं करते हैं। क्षेत्र में हो रहे छोटी बड़ी घटनाएं के पीछे कहीं ना कहीं यह नशे के शौकीन ऐसे युवा का हाथ जरूर होता है। जो अपनी लत की पूरी करने के लिए इस तरह के घटना में सन्निपट हो जाते हैं। शाम ढ़लते ही क्षेत्र के स्कूल व गली मोहल्ले में शराब व स्मैक के आदि लोगों का जमावड़ा होने लगते हैं। यहां के मुख्य पार्षद प्रतिनिधि निर्भय सिंह, समाजसेवी राजेश नाथ पाठक, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि मुस्तफा आलम, वार्ड पार्षद तहसीन फातमा, वार्ड पार्षद विकास कुमार यादव, शराब सहित स्मैक पर सख्ती से चम्पानगर थाना प्रशासन से रोक लगाने की मांग की है।
rashtriyatahalka is a hindi news website. read the all types news like corruption, political, sports, health, government plans, entertainment etc. website URL - rashtriyatahalk राष्ट्रीय तहलका


टिप्पणियाँ