संवाददाता -इन्देश्वरी परिहार।
के नगर/पूर्णिया/ जिले के नगर थाना में भू विवाद एवं अन्य समस्या के समाधान को लेकर थाना परिसर में जनता दरबार का आयोजन किया गया। आयोजित जनता दरबार की अध्यक्षता केनगर अंचलाधिकारी दिवाकर कुमार एवं केनगर थाना पुलिस पदाधिकारी आर्य पृथ्वी नायडू द्बारा संयुक्त रूप से किया गया। अंचलाधिकारी दिवाकर कुमार ने बताया की कुल 10 मामले में से 4 मामले का निष्पादन कर दिया गया है। बचे शेष मामले की सुनवाई आगामी जनता दरबार में किया जाएगा। जनता दरबार में पक्ष व विपक्ष पक्ष से दर्जनों सहयोगी अपने अपने पक्षकार की ओर से दलील दिखाते रहे। वही अंचलाधिकारी दोनों पक्षों की ओर से प्रस्तुत दस्तावेजों को बारिकी से जांच पडताल कर न्यायोचित फैसला सुनाते रहे। जनता दरबार में उपस्थित पक्ष और विपक्ष को पुलिस पदाधिकारी आर्य पृथ्वी नायडू ने निर्देश दिया की हुए फैसले के विरुद्ध कोई पक्ष किसी प्रकार का विवाद उत्पन्न नहीं करेंगे। शांति भंग होने की स्थिति में जांच में दोषी पाए जाने वाले पक्ष के विरुद्ध एक पक्षीय कानूनी कार्रवाई कर देने की चेतावनी दी।

टिप्पणियाँ