सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

जागरण टीम द्वारा भक्ति जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


ब्यूरो/ पूर्णिया/ बिहार/जिले के जयमंगला गांव में सावन माह की चौथे सोमवारी के अवसर पर केनगर प्रखंड के पोठिया रामपुर पंचायत के जयमंगला गाँव स्थित माँ भगवती मंदिर  परिसर स्थित शिव मंदिर प्रांगण में सोमवार की रात्रि सरसी के अनमोल बिहारी जागरण टीम द्बारा भक्ति जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मंदिर कमेटी के सदस्यों द्बारा फीता काट कर किया गया।कार्यक्रम में मंच का संचालन अनमोल बिहारी कर रहे थे। इसके बाद भागलपुर जिले से पहुंची गायिका नूतन एवं ज्योति तथा अंतर जिले के 4 पुरुष गायक समेत 7 भजन गायक कलाकारों ने अपनी मधुर एवं सुरीली आवाज से शमां बांध दिया। मां शेरों वालिये तेरा शेर आ गया, बरसे बदरिया झमझम, सकल जग तारणी हे अम्बे मैय्या, भोलेनाथ के दर्शन कौना हेते, कांवरिया कानी रहल छै पार कौना हैते सहित अन्य कर्णप्रिय भक्ति गीतों की प्रस्तुति से देर रात तक दर्शकों को बांधे रखा। श्रद्धालु भी तालियों की गड़गड़ाहट के साथ कलाकारों का हौंसला अफजाई करते रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमडी रही और भक्ति गंगा में डूबकी लगाते रहें। 

टिप्पणियाँ