सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा वेव कास्टिंग के जरिए चम्पानगर में नव निर्मित आदर्श थाना भवन का उद्घाटन किया।


संवाददाता -इन्देश्वरी परिहार।

पूर्णिया/बिहार/जिले के चम्पानगर में नव निर्मित आदर्श थाना भवन का उद्घाटन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्बारा वेव कास्टिंग के जरिये केनगर प्रखंड के काझा पंचायत के काझा कोठी पार्क से किया गया।वे काझा कोठी पार्क में पर्यटन विभाग से प्रदत्त करोड़ों की लागत से काझा पार्क में बनने वाली विभिन्न सौंदर्यीकरण विकास कार्य के शिलान्यास को लेकर पहुंचे हुए थे।नव निर्मित थाना भवन उद्घाटन होने से नव पद स्थापित थानाध्यक्ष प्रियंका कुमारी एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी और सुरक्षा बलों समेत मुख्यमंत्री को साधुवाद बताकर प्रसन्नता जाहिर की।इसके अलावा क्षेत्र के लोगों में भी नया थाना भवन उद्घाटन होने पर खुशी जताया जा रहा है। ज्ञात हो कि 1971 में चम्पानगर ओपी की स्थापना की गई थी। 1971 से हीं अंग्रेज के जमाने में बने मकान में ओपी का संचालन होता आ रहा था। लगभग 50 वर्षों के बाद 2024 में चम्पानगर ओपी को थाना का दर्जा प्राप्त हुआ। बावजूद भी चम्पानगर थाना जर्जर मकान में चल रहा है।मालूम हो कि फिलवक्त जिस मकान में चम्पानगर थाना का संचालन हो रहा है वह मकान बनैली राजघराने का है। इस पूराने मकान का हालत जर्जर हो गया है। मकान का छत एवं दिवाल टूट फुट गया है। इन टूटे दिवालों में सांपों का बसेरा है। अक्सर सांप के निकलने से पुलिस कर्मी भयभीत रहते हैं। बर्षात के समय में छत से पानी टपकते रहता है जिससे थाना के महत्वपूर्ण दस्तावेज भींग जाते हैं। पुलिस कर्मी अपने बिस्तर के उपर प्लास्टिक टांगकर समय गुजारते हैं।

टिप्पणियाँ