*ग्रामीणों ने यह ठाना है कि जब तक स्मार्ट विद्युत सेवा बहाल नहीं होगी तब तक स्मार्ट मीटर नहीं लगाएंगे एवं विद्युत बिल का भुगतान नहीं करेंगे*
संवाददाता -शमशीर आलम
आज बड़हरा कोठी के दुर्गा स्थान पर ग्रामीणों द्वारा बैठक की गई है और सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया है कि इस तरह की मीटिंग बाजार एवं ग्रामीण क्षेत्रों में अलग-अलग टीम बनाकर की जाएगी और जनता को अपने हक के लिए जागरूक किया जाएगा और अपने सभी मांगों की सूची ( 10000) दस हजार विद्युत उपभोक्ताओं के हस्ताक्षर के साथ माननीय मुख्यमंत्री बिहार, ऊर्जा मंत्री बिहार, ऊर्जा सचिव बिहार , जिला पदाधिकारी पूर्णिया, विद्युत अधीक्षण अभियंता पूर्णिया ,विद्युत कार्यपालिका अभियंता पूर्णिया , को इसकी सूचना पत्र के माध्यम से दी जाएगी पूर्णिया के ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत विभाग द्वारा घटिया विद्युत उपकरण लगाने से हो रही जनता को परेशानी थोड़ा सा हवा का झोंका चलना दो बूंद पानी गिरने की वजह से एक दिन दो दिन या उससे अधिक समय तक भी विद्युत सेवा बाधित रहती है विद्युत विभाग के पदाधिकारी से लेकर कर्मचारी मिस्त्री तक फोन उठाना बंद कर देते हैं यह अपने फोन को स्विच ऑफ कर देते हैं किसी भी माध्यम से जनता को सही जानकारी उपलब्ध नहीं देते हैं कि विद्युत सेवा कब तक बहाल हो पाएगी अगर कहीं रात में कोई किसी ट्रांसफार्मर के पास से या अन्य जगहों से विद्युत सेवा बाधित हो जाती है तो किसी प्रकार की सुविधा ग्रामीण क्षेत्र में नहीं है फिर अगले दिन उन्हें विद्युत सेवा उपलब्ध कराया जाता है उनके क्षेत्र में कौन सा मिस्त्री कौन सा लाइनमैन कार्य कर रहा है इसकी जानकारी ग्रामीणों को नहीं दी जाती है जनता को नए कनेक्शन का मीटर देने के नाम पर भी रुपया उगाही करते हैं और आजकल विभाग द्वारा स्मार्ट मीटर लगाने का कार्य भी किया जा रहा है जब तक स्मार्ट विद्युत सेवा बाहर नहीं होगी तब तक स्मार्ट मीटर नहीं लगाएंगे जन जागरूकता के माध्यम से इस आंदोलन को विद्युत विभाग की व्यवस्था सही होने तक जारी रखा जाएगा इससे अधिक से अधिक शेयर करें ताकि जन जागरूकता के साथ-साथ इस आंदोलन में लोगों का जुड़ाव भी हो सके.| इस बैठक में मुख्य रूप से श्री अवधेश दास, किशोर कुमार यादव उर्फ़ चिंटू यादव, गोपाल दास उर्फ गुड्डू मनोज कुमार जायसवाल , निवास दास , कुंदन कुमार दास, बबलू दास गौतम कुमार भीम एवं अन्य ग्रामीण एवं युवाओं ने इस बैठक मैं भाग लेकर इसे सफल बनाने का संकल्प लिया
आपका
अमित कुमार
प्रदेश प्रतिनिधि
बिहार प्रदेश कांग्रेस

टिप्पणियाँ