सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

कन्या मध्य विद्यालय परोरा में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

ब्यूरो/ पूर्णिया/ बिहार/जिले के केनगर प्रखंड के कन्या मध्य विद्यालय परोरा में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कई तरह के कार्यक्रमों का संचालन किया गया।कार्यक्रम का नेतृत्व विद्यालय के शारीरिक शिक्षिका सुचित्रा कुमारी ने की। नशा मुक्त भारत कार्यक्रम में स्कूली बच्चों द्बारा प्रभात फेरी, नुक्कड़ नाटक,प्रतियोगिता, स्लोगन, शिक्षकों द्बारा नशे की लत से उबरने को लेकर सभा में संबोधन करने के अलावा नशा मुक्त समाज के लिए सामूहिक रूप से शपथग्रहण लेने आदि कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस मौके पर प्रधानाध्यापक रंजन कुमार, सहायक शिक्षक सौगात सेन गुप्ता, संजय कुमार दास एवं शिक्षिका रजनी कुमारी, नीलू रानी, ममता कुमारी, अनिता कुमारी द्बारा क्रमानुसार बच्चों को हाथ में तख्तियां थमा कर विकसित भारत का मंत्र-भारत हो नशे से स्वतंत्र का नारा देकर समाज के बीच जागृति उत्पन्न हो उसके लिए आह्वान किया गया। वही शिक्षिका सुचित्रा कुमारी ने सभा दौरान कहा की जिला प्रशासन द्बारा नशे के खिलाफ व्यापक कदम उठाए जा रहे हैं। दुनिया में कोई भी कार्य असंभव नहीं है। नशा भी छोडा जा सकता है इसके लिए दृढ़ संकल्प लेना जरुरी है। उन्होंने कहा की ब्यक्ति मनोरंजन के तौर पर नशे की शुरुआत करता है, लेकिन बाद में यह आदत शुमार हो जाता है। जिससे पूरे परिवार की मानसिक स्थिति भी खराब हो जाती है।

टिप्पणियाँ