पूर्णिया जिला भड़ के क्षेत्र में सावन माह के चौथे सोमवार को विभिन्न शिव मंदिरों में शिवभक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी।
ब्यूरो/ पूर्णिया/ बिहार/जिले के क्षेत्र एवं नगर पंचायत चम्पानगर के क्षेत्र में सावन माह के चौथे सोमवार को विभिन्न शिव मंदिरों में शिवभक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। ब्रह्म मुहूर्त से ही शिवालयों में शिव भक्तों की कतारें लगनी शुरू हो गईं।श्रावणी महोत्सव का उत्सवी नजारा पोठिया रामपुर पंचायत के वार्ड संख्या- 3 स्थित जयमंगला गाँव के मां भगवती मंदिर परिसर स्थित प्राचीन शिव मंदिर में रहा।इसके अलावा केनगर प्रखंड मुख्यालय स्थित शिव मंदिर,पोठिया रामपुर पंचायत के प्रसादपुर गाँव स्थित अघोर नाथ शिव मंदिर तथा नगर पंचायत चम्पानगर के ठाकुर बारी शिव मंदिर,अवधेश नाथ शिव मंदिर,विश्राम घाट टोला स्थित बलराम कृष्ण शिव मंदिर एवं रामनगर गाँव स्थित प्राचीन चितेश्वर शिव मंदिर समेत शिवालयों में लोगों की भीड़ जलाभिषेक को लेकर सुबह से शाम तक लगी रही।शिवालयों के आसपास भक्तों द्बारा हर हर महादेव,बोल बम का जयकारा लगाया गया।वही शिवभक्तों ने शिवालय में गंगाजल, दूध, दही, बेलपत्र, पुष्प, भांग, धतूरा, शहद, फल और प्रसाद अर्पित कर शिवलिंग पर जलाभिषेक किया।शिवालय परिसर में विभिन्न दुकानों से लैस मेला जैसा दृश्य छाया रहा। जहाँ भक्तों ने मेले में जमकर खरीददारी कर लगी मेले से जमकर आनंद उठाया। श्रावणी महोत्सव को लेकर क्षेत्र में भक्ति का माहौल ब्याप्त नजर आया।

टिप्पणियाँ