चार दिवसीय गणेश पूजा महोत्सव का युवा संघ द्वारा आयोजन को लेकर चम्पानगर थाना में पूजा समिति एवं जनप्रतिनिधि एवं समाज सेवियों के साथ शांति समिति की बैठक की गई।
संवाददाता -इन्देश्वरी परिहार।
पूर्णिया/बिहार/जिले के नगर पंचायत चम्पानगर के दूर्गा मंदिर परिसर में युवा संघ द्बारा आयोजित चार दिवसीय गणेश पूजा महोत्सव को लेकर चम्पानगर थाना परिसर में पूजा समिति और जनप्रतिनिधि एवं समाज सेवियों के साथ शांति समिति की बैठक आहुत की गई।बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष प्रियंका कुमार ने की। बैठक में थानाध्यक्ष ने 7 से 11 सितम्बर 2024 तक हर साल की भांति इस साल भी आयोजित होने वाले चार दिवसीय गणपति पूजा को लेकर पूजा समिति के लोगों से जानकारी ली।जहाँ पूजा समिति के लोगों ने बताया कि चतुर्थी को गणपति जी की प्राण प्रतिष्ठा देकर स्थापित किया जाएगा।बताया गया की 8 से 10 तक रात्रि में अंतर प्रांतीय कलाकारों द्बारा भक्ति जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।11 को सुबह विसर्जन बाद मंदिर परिसर में भब्य मटका फोर प्रतियोगिता का भी आयोजन उपरांत मंदिर में स्थापित भगवान गणेश की प्रतिमा को बाजार भ्रमण उपरांत कारी कोशी नदी में स्थापित प्रतिमा को जल प्रवाह कर दिया जाएगा।जिसके लिए पूजा समिति के सदस्यों ने थानाध्यक्ष से सुरक्षा के दृष्टिकोण से पेट्रोल पंप और काली मंदिर के समीप बेरिकेटिंग लगवाने के साथ ही दूर्गा मंदिर से आगे लगी ओटो स्टेण्ड को हटाने की मांग की।साथ ही पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने की भी मांग की गई। पूजा समिति को सुनने के उपरांत थानाध्यक्ष प्रियंका कुमारी ने लाइसेंस के लिए आवेदन देने को कहा। साथ ही वोलेंटिय की सूची भी मांगी। उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि जुलूस के दौरान डीजे पर पूर्णतः प्रतिबंध होगा। जुलूस में किसी भी प्रकार के हथियार का प्रदर्शन नहीं होगा। अगर किसी भी तरह का उपद्रव होता है, वैसे लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।इस मौके पर पूर्व जिला परिषद सदस्य सुनील मेहता, उप मुख्य पार्षद प्रतिनिधि निर्भय कुमार सिंह, पूर्व मुखिया विजय प्रकाश गौतम, गोकुलपुर पंचायत के मुखिया नीरज कुमार मेहता, पूर्व सरपंच सुदिष्ट कुमार सिंह, पूर्व बाजार संघ अध्यक्ष छेदी गुप्ता समाज सेवी राजेश नाथ पाठक, रामकुमार सिंह, सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ