सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

गुप्त सूचना के आधार चंम्पानगर थाना पुलिस ने कोडिन बेचनेवाले को भेजा जेल।


 
संवाददाता -इन्देश्वरी परिहार।

चंम्पानगर/पूर्णिया/जिले के चम्पानगर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए क्षेत्र के चंपा नगर मवेशी हाट में एक होटल व्यवसाई हाट में मीट चावल का होटल चला रहे दो व्यक्ति को कोडिन कफ सिरप एक बोरा में टेंपो गाड़ी के नीचे रखकर चोरी छुपे बेचा करता था बीते 26 अगस्त 2024 को गुप्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए 100ml का 6पीस टएम्पू के निचे बोड़ा में रख कर बेचता था।जिसे पकड़ कर जेल भेज दिया।

मंगलवार 27 अगस्त को चंपा नगर थाना प्रभारी प्रियंका कुमारी ने जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि दोनों आरोपित एक टेंपो से चंपानगर मवेशी हाट प्रत्येक सोमवार को मीट चावल का होटल खोलकर बेचा करता था एवं उसी होटल की आड़ में कोडिन कफ सिरप भी बेचा करता था। गिरफ्तार व्यक्ति मो फैजलु उम्र लगभग 35 वर्ष पिता मो इम्तियाज दूसरा व्यक्ति मो अशफाक उम्र लगभग 40 वर्ष पिता मो यासीन दोनों का साकिन सेमापुर कटिहार है। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

टिप्पणियाँ