सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

काझा कोठी परिसदन स्थिति पार्क में पर्यटन विभाग की ओर से करोड़ों की लागत से सौंदर्यीकरण विकास कार्य को लेकर शिलान्यास किया।




संवाददाता -इन्देश्वरी परिहार।

पूर्णिया/ बिहार/जिले के  केनगर प्रखंड के काझा पंचायत के काझा कोठी परिसदन स्थित पार्क में पर्यटन विभाग की ओर से करोड़ों की लागत से सौंदर्यीकरण विकास कार्य को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने काझा कोठी पार्क स्थित प्रदेश के तीन बार मुख्यमंत्री रहे स्व0 भोला पासवान शास्त्री जी के स्मारक रुपी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके उपरांत मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पार्क परिसर में बनाए गए विभिन्न जीविकोपार्जन स्टाॅल का मुवायना किया। साथ ही 16 सौ 70 जीविका समूहों से जुड़े 20 हजार 40 परिवारों की परियोजना द्बारा 16 करोड़ 70 लाख रुपये का चेक भी जीविका उत्थान के लिए सौंपा गया। वही दूसरी ओर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्बारा 19.20 करोड़ की लागत से पूर्णिया जिला में नव निर्मित माॅडल थाना भवन चम्पानगर, रेल पी0 पी0 बनमनखी एवं क्षेत्रिय विधि विज्ञान केन्द्र प्रयोगशाला पूर्णिया का उद्घाटन एवं 25.93 करोड़ की लागत से पूर्णिया जिला में निर्मित होने वाले 4 थाना भवन का शिलान्यास शामिल हैं। काझा पार्क में कार्यक्रम समापन बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने चुनापुर सैन्य हवाई अड्डा में पीएम पैकेज 2015 का हिस्सा पूर्णिया से 2025 में हवाई सेवा शुरू करने को लेकर अधर में पड़ी जमीन अधिग्रहण को लेकर पूर्व सांसद संतोष कुमार कुशवाहा,बिहार सरकार के खाद्य उपभोक्ता एवं संरक्षण मंत्री लेशी सिंह,पूर्णिया सदर के विधायक विजय खेमका तथा डीएम कुंदन कुमार, एसपी उपेन्द्र नाथ वर्मा के अलावा केन्द्र एवं राज्य स्तरीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर चुनापुर सैन्य हवाई अड्डा से काझा कोठी पार्क तक चप्पे चप्पे पुलिस सुरक्षा बल तैनात थे। 

टिप्पणियाँ