सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

गले में फंदा डालकर की आत्महत्या


ब्यूरो/ पूर्णिया/ बिहार/जिले के चनका पंचायत में मंगलवार की शाम करीब 4 बजे चम्पानगर थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या- 5 स्थित गौरी बाबू टोला चनका गाँव में एक महिला ने अपने गले में साड़ी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना बुधवार की सुबह चम्पानगर थाना पुलिस को मिलते ही जिले के फौरंसिक डिपार्टमेंट के साथ घटना स्थल पर पहुँच कर घटना की तफ्तीश में जुड ग ए।पुलिस एवं फोरंसिक टीम ने जांच पड़ताल दौरान मृतक महिला के गले पर काले निशान पाया और शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच पूर्णिया भेज दिया।जानकारी के अनुसार मृतिका पवन कुमार विश्वास की 20 वर्षीय पत्नी नेहा देवी है। मृतिका के ससुराल पडोस के लोगों ने बताया की जब नेहा देवी अपने घर में गले में साड़ी का रस्सी बनाकर फंदा लगाकर आत्महत्या करते वक्त घर में कोई नहीं था। पति पवन कुमार विश्वास गाँव में ही अपने जमीन पर मिट्टी भराई का काम कर रहे थे। बताया की जब नेहा देवी का पति काम समाप्त कर वापस करीब 5 बजे घर आया तो घर का दरवाजा अंदर से बंद था। बताया गया की पवन ने दरवाजा तोड़ कर घर के अंदर गया तो देखा की उनकी पत्नी नेहा देवी घर में फंदे से लटक रही है और फंदे से नीचे उतारा गया तो पत्नी की मौत हो गई थी। मृतिका के ससुराल पक्ष के लोगों ने बताया पवन ज्यादा शराब पीता था। जिसको लेकर अक्सर पति पत्नी बीच लड़ाई झंझट हुआ करता था। बताया गया की पवन की शादी महज एक साल पहले सुपौल जिले के कटही गाँव निवासी राजकिशोर कामत की पुत्री नेहा से हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद पवन ने अपनी पत्नी को बैंगलोर ले गया था। बैंगलोर मे भी पवन की पत्नी नेहा देवी ने अपने मानसिकता हाल बिगड़ जाने के कारण आत्महत्या करने की कोशिश की थी।मालूम हो की नेहा देवी की मौत की खबर सुनते ही मृतिका की माता मीणा देवी एवं मायके गाँव के अन्य लोगों ने मृतिका के शव से लिपट रो रो कर बेसुध होता नजर आया। वही दूसरी ओर घटना स्थल पर चम्पानगर थाना पुलिस में शामिल इंस्पेक्टर रेंक के पुलिस पदाधिकारी पुरुषोत्तम कुमार, नवल किशोर यादव तथा फोरंसिक टीम में सहायक निदेशक मौजूद पाए गए। पुलिस पदाधिकारी पुरुषोत्तम कुमार ने बताया की मृतक परिजनों की ओर से लिखित शिकायत नहीं किया गया है। बताया की घटना को लेकर यूडी केस दर्ज किया जाएगा।उक्त घटना से मृतक परिजनों बीच कोहराम मचा हुआ है। 

टिप्पणियाँ