ब्यूरो/ पूर्णिया/ बिहार/जिले के चम्पानगर थाना में नव पदस्थापित थानाध्यक्ष प्रीयंका कुमारी ने पदभार ग्रहण किया। इससे पूर्व प्रीयंका कुमारी जिले के सहायक खजांची हाट थाना में अपर थानाध्यक्ष के पद पर पदस्थापित थी। इन्हें पहली बार थानाध्यक्ष का कमान सौंपा गया है। प्रीयंका कुमारी से पूर्व सुनीता कुमारी चम्पानगर थाना का थानाध्यक्ष थी जिसके लम्बे समय तक अवकाश पर जाने के कारण प्रीयंका कुमारी को चम्पानगर थाना का कमान सौंपा गया है। पदभार ग्रहण के बाद प्रीयंका कुमारी ने बताया क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना मेरी पहली प्राथमिकता होगी। क्षेत्र में शराब तथा स्मैक के कारोबारी पर विशेष नजर रहेगी।
rashtriyatahalka is a hindi news website. read the all types news like corruption, political, sports, health, government plans, entertainment etc. website URL - rashtriyatahalk राष्ट्रीय तहलका

टिप्पणियाँ