सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

टट्टी के खाद से टेस्टी सब्जी उगेगा


बालोद | जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. संजय कन्नौजे ने बालोद विकासखंड के ग्राम सांकरा क में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण अंतर्गत निर्माणाधीन फिकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण कर गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए। उप अभियंता एवं समन्वयक ने बताया कि प्लांट के माध्यम से मल का प्रबंधन और उपचार किया जाएगा। फिकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट में नजदीक के 25 ग्राम पंचायतों में निर्मित सेप्टिक टैंक के मल को वाहन के माध्यम से प्लांट में जैविक खाद का निर्माण किया जाएगा। जिला पंचायत सीईओ ने प्लांट निर्माण की गति में तेजी लाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। डॉ. कन्नौजे ने कहा कि वातावरण को स्वच्छ बनाए रखने में फिकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होगी। इसके अलावा डॉ. कन्नौजे ने ग्राम सांकरा क में 12 एकड़ में पौधरोपण (डॉ. अब्दुल कलाम वाटिका) का निरीक्षण किया।

टिप्पणियाँ