जगदेव प्रसाद के 50 वीं शहादत दिवस मानने और लोकतंत्र व संविधान की रक्षा विषय पर होने वाली संगोष्ठी की तैयारी को लेकर जगनी पंचायत के सौराहा गांव में बैठक का आयोजन किया गया।
संवाददाता -इन्देश्वरी परिहार।
चंम्पानगर/पूर्णिया/चम्पानगर थाना क्षेत्र के जगनी पंचायत में बैठक रखा गया जिसमें पटना में पांच सितंबर को अमर शहीद जगदेव प्रसाद के 50 वीं शहादत दिवस मनाने और लोकतंत्र व संविधान की रक्षा विषय पर होने वाली संगोष्ठी की तैयारी को लेकर केनगर प्रखंड के जगनी पंचायत के वार्ड संख्या- 13 स्थित बजरंग बली मंदिर परिसर सौराहा गाँव में बैठक का आयोजन किया गया।बैठक की अध्यक्षता केनगर प्रखंड के गंगेली पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सह राजद के प्रदेश सचिव कैलाश सिंह कुशवाहा ने की़।औरंगाबाद के राजद जिला अध्यक्ष अमरेन्द्र कुशवाहा ने कहा कि जगदेव बाबू ने किसानों के लिए हुई लड़ाई में अपना बलिदान दिया था। उन्होंने बिहार में सामाजिक और आर्थिक लोकतंत्र लाने की कोशिश की थी। ताकि समाज का समावेशी विकास हो। राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने जगदेव बाबू के विचारों और उनके समावेशी समाज को कायम करने का काम किया। जगदेव बाबू के दलितों व पिछड़ों को आगे बढ़ाने का काम लालू प्रसाद ने किया।राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष मंजरी कुशवाहा ने कहा कि हमारी पार्टी जगदेव बाबू और लालू यादव के विचारों पर काम कर रही है। ताकि समाज के अंतिम लोगों का भला हो सके। उन्होंने धमदाहा विधानसभा क्षेत्र से कार्यकर्ताओं को हजारों लोगों को पटना में उपस्थिति दर्ज कराने की बात कही। मौके पर जदयू के किसान जिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष सह पूर्व जिला परिषद सदस्य शुनील मेहता, मंटू कुशवाहा, महेश कुमार साह, प्रकाश मेहता आदि दर्जनों लोग सक्रिय रूप से शामिल थे।

टिप्पणियाँ