नेशनल हाईवे का निर्माणः चार साल से बना रहे NH-930, अब पता चला निर्माण खराब, इसलिए उखाड़कर फिर बनाएंगे
छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र को जोड़ने वाले नेशनल हाईवे 930 का निर्माण चार साल यानी 2020 से जारी है। खड़गांव से मानपुर के बीच ईरा से गुजरी इस सड़क को करीब आधा किमी तक उखाड़ दिया गया है। घटिया निर्माण की वजह से पूर्णता से पहले ही इसकी मरम्मत शुरू हो गई है। यहां कई जगह गड्ढे हो चुके हैं।
करीब 650 करोड़ की लागत वाले इस सड़क पर कुछ जगह सड़क उखड़ चुकी है। शिकायत के बाद इसका रिपेयरिंग शुरू किया गया है। आने वाली बारिश में इसका क्या हाल होगा, अंदाजा लगाया जा सकता है। पुरूर से चंद्रपुर 274 किमी बनने वाली इसका निर्माण 25 जून 2024 तक हो जाना था, लेकिन अब दिसंबर 2024 तक पूरा करने की बात कही जा रही है।
निर्माण के दौरान कुछ जगह सड़क दब गई थी। इस वजह से ठेकेदार को फिर से उसका निर्माण करने कहा गया है। बीटी दबने की वजह से ऐसा हुआ है। रिपेयरिंग का काम चल रहा है।

टिप्पणियाँ