सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

ससुराल वाले आत्महत्या करने के लिए उकसाया।


चम्पानगर थाना क्षेत्र के सिंधिया पंचायत के वार्ड संख्या- 10 स्थित सिंधिया गाँव में एक महिला ने गले में साड़ी की रस्सी का फंदा लगाकर आत्म हत्या कर लिया। घटना बाद चम्पानगर थाना पुलिस ने घटना स्थल पर पहुँच कर मृतक महिला के शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच पूर्णिया भेज दिया।जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान बिपिन शर्मा का 28 वर्षीय पत्नी के रूप में हुई है। घटना उस समय हुई जब मृतक के पति घर से बाहर मजदूरी करने चरैया रहिका गांधी चौक गया हुआ था। घर में मृतक महिला का दो नाबालिग पुत्र था। घटना मंगलवार को दोपहर बाद करीब 2 बजे आरती देवी घर का दरवाजा बंद कर रस्सी गले में फंदा लगाकर आत्म हत्या कर ली। बिपिन शर्मा की शादी अररिया जिले के बौंसी बसेटी थाना क्षेत्र के गोपालपुर कुम्हरा गाँव निवासी छब्बी शर्मा की पुत्री आरती कुमारी से हुई थी। मृतका को दो पुत्र मे बड़ा 6 वर्षीय रवि कुमार है। वही दूसरी ओर मृतक महिला की माता कलावती देवी ने बताया की अक्सर मेरी पुत्री आरती देवी को पति विपिन शर्मा द्बारा प्रताड़ित किया जाता था। थानाध्यक्ष सुनीता कुमारी ने बताया की पीडीत पक्ष द्बारा लिखित आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन मिलने पर विधि सम्मत कानूनी कार्रवाई किया जाएगा।

टिप्पणियाँ