केनगर प्रखंड के विद्या विहार आवासीय विद्यालय परोरा में 75 वां वन महोत्सव समारोह आयोजित कर मनाया गया।
ब्यूरो/पूर्णिया/बिहार/जिले के के नगर प्रखंड के विद्या विहार आवासीय विद्यालय परोरा में 75वां वन महोत्सव समारोह आयोजित कर मनाया गया। इस मौके पर पूर्णिया प्रमंडलीय आयुक्त संजय दुबे, वन प्रमंडल पदाधिकारी राजीव रंजन, वनो के प्रक्षेत्र पदाधिकारी सत्येंद्र कुमार झा, पूर्णिया वन प्रमंडल के रंजीत कुमार पाल तथा विद्या विहार आवासीय विद्यालय के प्रिंसिपल निखिल रंजन द्बारा आडोटिरीयम मंच पर संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के संगीत शिक्षिका हारमोनियम पर सुप्रिया मिश्रा और तबला पर सत्येंद्र के द्वारा स्कूली छात्रा के साथ हरियाली उत्पन्न करने को लेकर वन स्वागत गीत की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम में मंच का संचालन कक्षा 8 वी की एक छात्रा सुभागिन कर रही थी। कार्यक्रम में पूर्णिया प्रमंडलीय आयुक्त संजय दुबे ने सभा को संबोधित करते हुए कहा की आज जलवायु परिवर्तन एक बड़ी समस्या हो गई है। इस बार गर्मी का प्रकोप ज्यादा रहा। पेड़ों की कटाई का दुष्प्रभाव आज जलवायु परिवर्तन के रूप में परिलक्षित हो रहा है। कहा कि इस समस्या से निपटने का एक मात्र उपाय है अधिक से अधिक पौधे लगाए। उक्त बातों के दौरान आयुक्त ने कहा कि वर्षा का समय पौधे लगाने के लिए बहुत ही अनुकूल समय है। इस समय नमी होने के कारण पौधों को जड पकडने में आसानी होती है। उन्होंने स्कूली बच्चों को घर जाकर अभिभावकों बीच अभियान चलाकर वृक्षारोपण हेतु प्रत्येक बच्चों को 5 पौधे लगाने का अनुरोध किया। वही वन प्रमंडल पदाधिकारी राजीव रंजन ने सभा को संबोधित कर आयुक्त संजय दुबे की भूरी भूरी प्रसंसा की। कहा इस वर्षा ऋतु में जीवन संरक्षित रखने हेतु पौधा रोपण अवश्य करें। उन्होंने कहा की कोई भी छात्र या छात्रा वन विभाग के नर्सरी से आई कार्ड दिखाकर नि:शुल्क पांच पौधे ले सकते हैं। किसानों के लिए कहा की अगर वन विभाग के नर्सरी से प्रति पौधे 10 रुपये की दर से खरीद कर अपने जमीन में लगाते हैं तो पौधे बचे रहने पर तीन साल में प्रति पौधा 60 रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। कहा की आक्सीजन लेबल ठीक रखने को लेकर नीम का पौधा लगाने को कहा गया। बताया की सड़क के किनारे गुलमोहर या कचनार का पौधे अवश्य लगाएं। उन्होंने आवास परिसर में फलदार पौधे लगाने पर भी जोड दिया। सभा को पूर्णिया वन प्रमंडल के रंजीत कुमार पासवान, विद्या विहार के प्रिंसिपल निखिल रंजन, वन प्रक्षेत्र पदाधिकारी सत्येंद्र झा ने भी वन एवं जलवायु परिवर्तन पर विस्तार पूर्वक चर्चा कर अधिक से अधिक पौध रोपण करने पर बल दिया। समा उपरांत अधिकारियों द्बारा विद्या विहार आवासीय विद्यालय परिसर में करीब एक दर्जन पौध रोपण किया गया। इस मौके पर स्कूली बच्चे एवं शिक्षकों बीच 75 वां वन महोत्सव को लेकर सराहनीय योगदान देखा गया।

टिप्पणियाँ