पड़ोस के ही अपराधि चोरी के नियत से घर घुसते ही गृहस्वामी जाग गया अपराधि ने दबिया से किया घायल गृहस्वामी को मरणासन्न में छोड़ भागा अपराधि।
पूर्णिया/बिहार/ब्यूरो/चम्पानगर थाना क्षेत्र में शनिवार की रात 11 :50 बजे चम्पानगर थाना क्षेत्र के जगनी पंचायत के वार्ड संख्या- 1 स्थित जगरनाथपुर गाँव में पड़ोस के ही एक अपराधी द्बारा घर में घुसकर पति पत्नी को दबिया से वार कर मरणासन्न स्थिति में घायल कर छोड़ दिया गया। घटना बाद शोर शराबे की आवाज सुनकर पहुंचे स्थानीय लोगों के पहुंचते ही अपराधी घटना स्थल से भाग निकला। वही स्थानीय लोगों ने अपराधी द्बारा पति पत्नी पर जानलेवा हमला से घायल को इलाज के लिए जीएमसीएच पूर्णिया भेज दिया।घटना की सूचना मिलते ही चम्पानगर थाना पुलिस पहुँच कर घायल हुए ब्यक्ति के दरवाजा परिसर और बाहर सड़क पर खून ही खून का धब्बा देख अचम्भित रह गए और मामले की छानबीन में जुट गई। रविवार को चम्पानगर थाना पुलिस जीएमसीएच पूर्णिया पहुँच कर इलाजरत जगरनाथपुर गाँव निवासी स्व0 शनिचर साह का 38 वर्षीय पुत्र मनोज कुमार साह ने अपने फर्द ब्यान में 12:50 बजे पुलिस पदाधिकारी महादेव रवि दास को बताया की 22 जून 2024 को समय करीब 11:50 बजे रात गाँव पड़ोस के ही जगरनाथपुर वार्ड संख्या- 1 निवासी हीरा लाल साह का 27 वर्षीय पुत्र किशोर कुमार चोरी छुपके मेरे दरवाजे के गेट से झांक रहा था। खटखट की आवाज सुनकर जैसे ही अपने दरवाजे के गेट पर गया तो किशोर कुमार अचानक लोहे के धारदार दबिया से प्रहार कर दिया। जिसमें मेरे दोनों हाथ का बांह, बाएं हाथ की कलाई तथा बांया पैर का जांघ कट कर लहुलुहान हो गया। बताया की जब मेरी पत्नी पिंकी देवी मेरे दर्द की कराह की आवाज सुनकर पहुंची तो उसको भी अपराधी किशोर कुमार दबिया से वार कर बांये हाथ की तीन अंगुली को काट दिया। दोनों पति पत्नी बेसुध अवस्था में जमीन पर गिर पड़े और दर्द की जोर शोर कराह की आवाज सुनकर पहुंचे आसपास लोगों के आते ही हमला वर भाग निकला। घायल मनोज कुमार साह ने पुलिस को यह भी बताया की 20 जून 2024 की रात करीब 1:19 बजे मेरा पडोसी किशोर कुमार मेरे घर में चोर चोरी करने की नियत से घर में घुसा था। जिसे मेरे द्बारा पकड़ लिया गया था, जिसका साक्ष्य विडियो बना हुआ है। उक्त घटना से जगरनाथपुर गाँव में आतंक का माहौल बना हुआ है।

टिप्पणियाँ