सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

शराब का धंधा फल फूल रहा है प्रशासन बेखबर।

ब्यूरो/पूर्णिया/थाना क्षेत्र के चरैया रहिका, रामनगर,कोहबारा, में शराब का धंधा वृहद मात्रा में फल फूल रहा है। यहां शराबियों खुले आम शराब पी कर किसी के दरबाजे, दुकान,या रोड पर या रोड किनारे शराब पी कर गिर जाते हैं आने वाले राहगीरों, मोटर साइकिल सवार व्यक्ति,या चार चक्का सवार व्यक्ति के सामने गिर पर जाते हैं या तो खुद जान गंवा बैठेंगे या दूसरे को परेशानी में डाल देंगे जिसे बाद में प्रशासन भी परेशान करेगें।


समय रहते हुए यदि इस पर कड़ी कदम नहीं उठाते हैं तो नगरपंचायत चम्पानगर का स्तर इतना गिर जाएगा कि यहां के तमाम नागरिकों के बच्चे, बुढ़े,का भविष्य क्या होगा खुद को पहचानने में पश्चाताप होगा।

यहां के प्रशासन भी इन शराब कारोबारियों को लेकर बे खबर है। बिहार में शराब बन्दी है फिर भी इतनी अधिक मात्रा में शराब मिल रहा है कुछ दिन पहले चम्पानगर थाना क्षेत्र के कोठीघाट गांव के पास से 68 पेटि अंग्रेजी शराब बरामद हुआ था। लेकिन कारिबारियों फिरार हो गया था।

इस शराब कारोबारियों पर प्रशासन शिकंजा कसेंगे तभी चंपा नगर थाना क्षेत्र का विकास होगा। अपने-अपने बच्चों को सही ढंग से पढ़ा पाएगा। शराब व्यापारियों पर प्रशासन का डंडा चलेगा तभी इस क्षेत्र का विकास होगा।

टिप्पणियाँ