चंम्पानगर/पूर्णिया/जिले के चम्पानगर थाना नशे के विरुद्ध थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए विदेशी शराब की एक बड़ी खेप को जप्त कर लिया है। पुलिस ने शराब के साथ एक पिकअप वैन को भी जप्त कर ली है। थानाध्यक्ष सुनीता कुमारी ने बताया गुप्त सूचना मिली कि चम्पानगर थाना क्षेत्र के कोठी घाट चौक के पास आम लदा एक पिकअप वैन में चोरी छिपे अंग्रेजी शराब का कई कार्टून रखा हुआ है। पुलिस ने सूचना के सत्यापन के लिए कोठी घाट गई तो वहां एक बी आर 11 जीई 7810 नम्बर की पीकअप वैन खड़ी थी जिसपर आम लदा हुआ था। पीकअप वैन का चालक फरार था। पुलिस ने पीकअप वैन की तलाशी ली तो आम कार्टून के बीच में विदेशी शराब का कई कार्टून रखा हुआ था। पुलिस ने विदेशी शराब लदे पीकअप को जप्त कर थाना ले आई। थानाध्यक्ष ने बताया पीकअप वैन पर विभिन्न ब्रांड के विदेशी शराब के कुल 68 कार्टून थे। जिसमें 395.25 लीटर शराब तथा 288 लीटर बीयर था। उन्होंने बताया पुलिस मामले की जांच कर रही है। पता लगाया जा रहा है कि पीकअप वैन के चालक तथा मालिक कौन है और किसने वैन पर शराब लाद रखा था।

टिप्पणियाँ