ब्यूरो/ पूर्णिया/ बिहार/जिले के चम्पानगर थाना क्षेत्र के पोठिया रामपुर पंचायत के वार्ड संख्या- 2 स्थित प्रसादपुर बेलदारी गाँव में सुने घर में एक सरफिरे भैंसुर ने अपने छोटे भाई की न ई नवेली दुल्हन को हत्या चापाकल के डंडे से वार कर दिया गया।न ई नवेली दुल्हन की सिर्फ यही कमी रही कि बन रही खिचड़ी में भैंसुर को पानी डालने से मना करने किया। घटना बाद ससुराल पक्ष के सभी लोग घर छोड़ कर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही चम्पानगर थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुँच कर मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच पूर्णिया भेज दिया है। वही छुप कर न ई नवेली दुल्हन की हत्या कर भाग रहे भैंसुर शशि महतो का 30 वर्षीय पुत्र पिंटू कुमार महतो को लकड़ी के मोटे डंडे के साथ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार मृतक न ई नवेली दुल्हन कन्हैया कुमार महतो की 20 वर्षीय पत्नी रंजना देवी बताया गया। स्थानीय लोगों ने बताया की शशि महतो का पुत्र कन्हैया कुमार महतो ने पंजाब में रहने वाली रंजना कुमारी से दो माह पूर्व पंजाब में ही इंस्ट्राग्राम पर हुई प्यार में दोनों ने शादी कर ली। शादी बाद महज दो दिन पहले दोनों शादी जोडे ने महिला के साथ एक 8 वर्षीय छोटे भाई गुलशन के साथ अपने घर प्रसादपुर बेलदारी गाँव आया था।जहाँ न ई नवेली दुल्हन को सरफिरे भैंसुर ने तैयार खिचड़ी में पानी डाल दिया और मना करने पर चापाकल के डंडे से क ई बार चेहरे और सिर पर वार कर महिला की हत्या कर दी गई। स्थानीय लोगों ने यह भी बताया की शशि महतो को चार पुत्र सभी शादी सुदा है। जहाँ तीन पुतोहू पति एवं ससुर के द्बारा शराब सेवन के बाद मारपीट से तंग आकर सभी पुतोहू ससुराल छोड़ फरार हो गई है।घटना बाद मौके पर पहुंची चम्पानगर थानाध्यक्ष सुनीता कुमारी को मृतिका के नाबालिग भाई गुलशन कुमार ने बताया की मेरे जीजा कन्हैया कुमार महतो अपनी छोटी बहन की शादी के लिए लडका देखने घर से बाहर निकला हुआ था।तभी मेरी बहन रंजना देवी घर में अकेली रहकर खाना के रूप में खिचड़ी तैयार कर रखी थी। वही उनके ही भैंसुर पिंटू कुमार महतो ने जबरन खिचड़ी में पानी डाल दिया और मना करने पर भैंसुर ने लोहे के चापाकल वाले डंडे से वार कर हत्या कर दी। थानाध्यक्ष ने मृतिका के भाई के फर्द ब्यान पर घटना में प्रयुक्त चापाकल के डंडे को भी जप्त कर लिया है। थानाध्यक्ष सुनीता कुमारी ने बताया की घटना को लेकर आवश्यक कार्रवाई करने के बाद बुधवार को हत्यारे युवक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया जाएगा।
rashtriyatahalka is a hindi news website. read the all types news like corruption, political, sports, health, government plans, entertainment etc. website URL - rashtriyatahalk राष्ट्रीय तहलका
टिप्पणियाँ