सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

बनमनखी रशाढ़ के सीएसपी संचालक सुभाष मिश्र की निर्मम हत्या पर पूर्णिया के पूर्व सांसद उदय सिंह उर्फ पप्पू सिंह ने दुःख प्रकट करते हुए घोर निन्दा किया।


ब्यूरो/ पूर्णिया/ बिहार/जिले के

 बनमनखी रशाढ़ के सीएसपी संचालक सुभाष मिश्र की निर्मम हत्या पर पूर्णिया के पूर्व सांसद उदय सिंह उर्फ पप्पू सिंह ने दुःख व्यक्त करते हुए कहा की सुभाष की हत्या से मैं व्यथित हूं और इस निर्मम हत्या की घोर निन्दा करता हूँ। उन्होंने कहा कि पूर्णिया के पुलिस अधीक्षक हत्यारे को अविलम्ब गिरफ्तार करें चाहे हत्यारा कोई भी हो और कहीं भी हो। इस निन्दनीय घटना से ना सिर्फ बनमनखी के लोग बल्कि पूरे जिले के लोग आहत हैं। आमलोगों के मन में आक्रोश पनम रहा है इससे पहले कि लोग उग्र हो पुलिस प्रशासन अपनी तत्परता दिखाये। हांलाकि सीएसपी संचालकों के साथ गोली बारी की घटना पूर्णिया मे लगातार हो रही है परन्तु खानापूर्ति के सिवाय प्रशासन ने कोई ठोस और स्थाई कदम अब तक नहीं उठाया है जो चिंता का विषय है। श्री सिंह ने कहा कि आम लोग यह जान कर अचंभित हैं कि निहत्थे चौकीदार को निलंबित कर एसपी ने खानापूर्ति कर दी जब की घटना के लिए जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी को बचा ले गये। पूर्व सांसद ने कहा कि मैं इस सम्बन्ध में डीजीपी से बातें करूगां। इस दुख की घड़ी में मैं पीड़ित और दुखी परिवार के साथ खड़ा हूँ। मुझसे जो भी बन पड़ेगा मै करुंगा।

टिप्पणियाँ