सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

दुर्घटना में एक बाइक सवार युवक की मौत।

ब्यूरो/पूर्णिया/ बिहार/जिले के केनगर थाना के बेलारिकावगंज पंचायत के बाघमारा गाँव स्थित पूर्णिया-श्रीनगर मुख्य मार्ग के पास सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक मोहम्मद करीम के परिजन ने बताया कि वे दोनों बाइक से पूर्णिया से अपने घर हसेली खुट्टी जा रहे थे। अचानक बाघमारा के पास एक व्यक्ति बांस लेकर जा रहा था। उसने अचानक बांस को घुमा दिया। इतने में बाइक सवार करीम के गले में बांस घुस गया। उसे आनन-फानन में जीएमसीएच लाया गया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मृतक युवक की मौसी एवं परिजन मो अशरफ अली आदि परिवार जनों का रो वे, कर बुरा हाल है।  

टिप्पणियाँ