ब्यूरो/पूर्णिया/बिहार/ जिले के चम्पानगर में इन दिनों किसान प्रचंड धूप की वजह से क्षेत्र के जूट उत्पादक किसान और दलहनी उत्पादक किसान परेशान दिख रहे हैं।
बताया जा रहा है कि इस चिलचिलाती धूप में जूट का पौधा सूखने लगा है वही दलहनी फसलों में मूंग खेतों में सही से अंकुरित नहीं हो पा रहा है पिछले एक पखवाड़े से हो रहे प्रचंड धूप की वजह से खेतों में दरार आना शुरू हो गया है। हालांकि संपन्न किसान अपनी फसल को बचाने के लिए पंप सेट के सहारे महंगी सिंचाई कर फसल को बचाने की जद्दोजहद मैं लगे हैं। लेकिन छोटे और मझोले किसान आसमान की ओर टकटकी लगा कर देख रहे हैं।
कृषि विभाग से मिली जानकारी के अनुसार इस प्रखंड में जितने हेक्टेयर में लोग गेहूं व अगैती मकई की बुआई किए थे। उसमें से अधिकांश भूभाग में लोग दलहन फसलों में मूंग की बुआई किया है वही 25% किसान अपने खेत में नगदी फसलों में जूट फसल की बुआई की है। जानकारी देते किसान ने बताया है कि गेहूं एवं अगैती मकई फसल कटाई के बाद हम लोग ने अपनी खेतों में मूंग की बुवाई के लिए मूंग बीज का छिड़काव किया लेकिन एक पखवाड़े से प्रचंड धूप के कारण मूंग का पौधा बढ़ाने से पहले ही सूखने लगा है खेतों में नमी गायब हो गई है। अगर एक-दो दिनों में आसमानी बारिश नहीं हुई तो जूट की फसल में व्यापक नुकसान होगा।

टिप्पणियाँ