ब्यूरो/ पूर्णिया/ बिहार/जिले के बनमनखी थाना क्षेत्र के बनमनखी-रसाढ़ रोड पर दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने लूट के दौरान विरोध करने पर एक सीएसपी संचालक को गोलियों से भून डाला। बताया जा रहा है कि सीएसपी संचालक को 15 गोलियां मारी गई। वारदात के दौरान सुरक्षा के लिए एक चौकीदार भी सीएसपी संचालक के साथ था, लेकिन बदमाशों द्वारा बाइक रुकवाते ही वह फरार हो गया। मृतक सीएसपी संचालक सुभाष कुमार मिश्र रसाढ़ गांव का ही रहने वाला था। हृदय नगर चौक को घटना से आक्रोशित लोगों ने प्रशासन के विरोध में नारेबाजी कर जाम कर दिया है। जिला प्रशासन घटनास्थल पर पहुँचकर घटना की जाँच कर रहे है।

टिप्पणियाँ