चंम्पानगर/ पूर्णिया/जिले के चम्पानगर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक ईद पर्व को लेकर की गई। बैठक के बाद इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न धर्मावलंबियों ने शांति व अमन चैन की दुआएं मांगी। शांति समिति बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष सुनीता कुमारी ने की। शांति समिति की बैठक में उपस्थित दोनों समुदाय के लोगों ने आपसी सौहार्द व भाईचारगी के साथ ईद त्योहार मनाने का संकल्प लिया। मौके पर थानाध्यक्ष सुनीता कुमारी ने थाना क्षेत्र के विभिन्न गांव में ईदगाह एवं नमाज अदा करने की समय सारणी के साथ विभिन्न पहलुओं पर जानकारियां ली। उन्होंने धर्मावलंबियों से सौहार्दपूर्ण वातावरण में ईद पर्व मनाने की अपील करते हुए उन्हें अग्रिम शुभकामनाएं दी।कहा की ईद पर्व दौरान नवाज अदा करते समय ईदगाहों पर जो असमाजिक तत्व मटरगस्ती नजर आए तो उसकी सूचना थाना में देने को कहा। उन्होंने कहा की ईद के दौरान पुलिस गश्त तेज रहेगी। जगह जगह पुलिस पदाधिकारी के साथ पुलिस बल तैनात रहेंगे। बैठक में विधायक प्रतिनिधि इन्देश्वरी परिहार,प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि विद्यासागर मंडल,पूर्व जिला परिषद सदस्य शुनील मेहता, मुख्य पार्षद मधु देवी, बनैली राजघराने की बहू मृदुला सिन्हा, सरपंच जावेद अख्तर, जगनी पैक्स अध्यक्ष अखिलेश मेहता, पूर्व बाजार संघ अध्यक्ष छेदी प्र0 गुप्ता, समाजसेवी रामकुमार सिंह, रशीद आलम उर्फ लड्डू, जगनी सरपंच उपेन्द्र शर्मा, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि ब्रह्मदेव मेहता, कदमलाल मेहता, निर्भय सिंह, मो0 करीम बख्श आदि दर्जनों लोग उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ